फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्मला श्योराण ने रिले रेस मुकाबले में पाया फाइनल में प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहल।
चार सौ मीटर रेस में शुक्रवार शाम को गोल्ड जीतने वाली निर्मला श्योराण ने एक और पदक की आस जगा दी है। ओडिशा के भुवनेश्वर में चल रही 22 वीं एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2017 में निर्मला ने शनिवार को 4 गुणा 400 मीटर रिले रेस का सेमी फाइनल मुकाबला जीत कर फाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता का फाइनल रविवार को शाम 7:30 बजे होगा।
विज्ञापन

निर्मला के कोच बिजेंद्र सिंह ने बताया कि निर्मला ने 400 मीटर रेस में गोल्ड हासिल किया था। उसने यह दूरी 51.96 सेकेंड में पूरी की थी। निर्मला ने अपने अगले इवेंट में भी कामयाबी हासिल की है। उन्होंने अपनी टीम सहित शनिवार को 4 गुणा 400 मीटर रिले रेस का सेमिफाइनल जीत लिया। अब फाइनल मुकाबला रविवार को 7:30 बजे होगा। निर्मला के पिता सुरेश कुमार ने बताया कि निर्मला अपनी जीत के लिए पूरी तरह से आश्वसत है। निर्मला की उपलब्धि केवल उसके परिवार की नहीं है, वरन पूरे प्रदेश और देश के लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें