फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: वार्ड 17 से पकड़े गए 20 उत्पाती बंदर

Sat, 22 Feb 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
अभियान चलाकर पकड़े गए बंदरों के साथ पार्षद सुभाष तंवर व संदीप यादव। 
विज्ञापन
भिवानी। नगरपरिषद के ठेकेदार की टीम ने शुक्रवार को वार्ड संख्या 17 में बंदर पकड़ने का अभियान चलाया। इस दौरान 20 बंदरों को पकड़कर पिंजरे के अंदर किया गया। बंदरों के पकड़े जाने के बाद क्षेत्र के लोगों ने भी राहत की सांस ली। वहीं वार्ड 17 में पार्षद सुभाष तंवर व पार्षद संदीप यादव ने भी मौके पर पहुंचकर बंदर पकड़ने के कार्य का जायजा लिया। दोनों ही पार्षदों ने कहा बंदरों के उत्पात की वजह से शहरवासी परेशानी झेल रहे हैं। बंदर पकड़ने के बाद लोगों को भी बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

इस मौके पर नगर परिषद पार्षद सुभाष तंवर व संदीप यादव ने टीम द्वारा पकड़े गए बंदरों को देखा। साथ ही क्षेत्र को बंदर मुक्त बनाए जाने की गुजारिश की। शुक्रवार को करीब 20 बंदरों को पकड़ा गया। इस वार्ड के सभी बंदर पकड़े जाने के बाद फिर दूसरे वार्डों से बंदर पकड़ने का अभियान चलाया जाएगा ताकि लोग बंदरों के काटने की घटनाओं से बच सके। पार्षद सुभाष तंवर व संदीप यादव ने बताया कि वैसे तो पूरा शहर बंदरों के उत्पात से परेशान है। हर कोई इस समस्या से छुटकारा पाना चाहता है, लेकिन पार्षदों ने नगरपरिषद के चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह से शिकायत की थी। जिसके बाद शहर में बंदर पकड़ने का टेंडर हुआ और उसी क्रम में बंदर पकड़ने के अभियान शुरू किया गया। वहीं नगरपरिषद के चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने बताया कि शहर के अनेक इलाकों में बंदरों का उत्पात को देखते हुए ये कदम उठाया गया है। नगरपरिषद के पार्षदों ने भी बंदरों से निजात दिलाने की शिकायत की थी। उसके बाद अब बंदर पकड़ने का अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें