फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: मास्टर साधुराम की मौत में आया नया मोड़, भाई ने लगाए हत्या का आरोप

Sat, 22 Feb 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
तोशाम। क्षेत्र के गांव संडवा निवासी मास्टर साधुराम की मौत को लेकर करीब एक माह बाद नया मोड़ आ गया है। साधुराम के भाई ने उनकी हत्या की आंशका जताई है। भाई ने मामले पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने वीरवार को मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गत 18 जनवरी को गांव संडवा निवासी मास्टर साधुराम की मौत हो गई थी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस को मृतक के बेटे के बयान पर इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की थी। जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया था। इस मामले में मृतक मास्टर साधुराम के भाई सुरेंद्र ने 22 जनवरी को उप पुलिस अधीक्षक को एक शिकायत दी जिसमें उसने बताया था कि उसका भाई मृतक साधुराम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय निगानाकलां में एसएस अध्यापक के पद पर कार्यरत था। उसने बताया कि भाई मृतक साधुराम तोशाम मान काॅलोनी में परिवार के साथ रहता था। गत 18 जनवरी को उसके भाई को सुबह मृत पाया गया था।
सुरेंद्र ने बताया कि मृतक की पत्नी कैलाश ने बताया कि इनकी मृत्यु छत से गिरने से हुई है, जबकि देखने पर शक हुआ कि इनकी मृत्यु छत से गिरने से नहीं बल्कि हत्या की गई है। संदेह होने के बाद सुरेंद्र ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत पर वीरवार को मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस बारे में थाना प्रभारी उग्रसैन ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें