फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेके पर कारिंदे की धुनाई कर लूटे 20 हजार

Wed, 21 Jan 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
नांधा गांव के देशी शराब के ठेके पर कुछ लुटेरों ने जमकर उत्पात मचाया। कारिंदे की पिटाई कर 20 हजार रुपये लूट लिए वहीं करीब दो दर्जन से अधिक शराब की पेटियों को नष्ट कर दिया। कारिंदे की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सोमवार रात करीब 10 बजे लुटेरों ने गांव नांधा के मुख्य बस स्टैंड पर स्थित देशी शराब के ठेके को अपना निशाना बनाया। सेल्समैन जगतसिंह ने बताया कि वह अपनी दुकान बंद कर सोने की तैयारी कर रहा था कि वहां पर गांव के ही आधा दर्जन युवक आए और कार्यक्रम होने की बात कहते हुए शराब देने की मन्नतें करने लगे। उसने जब दुकान का शटर उठाया तो उनमें से एक युवक ने गालीगलौच आरंभ कर दी और जब गाली-गलौच का कारण पूछा तो उक्त युवकों ने हमला कर दिया। वह मदद के लिए चिल्लाया।

रात का समय होने और धुंध होने के कारण तुरंत कोई नहीं आ सका। उक्त युवक उससे मारपीट कर 20 हजार रुपये लूट ले गए। इसके अलावा दो दर्जन से अधिक पेटियों में रखी देशी शराब को उक्त युवकों ने नष्ट कर दिया। जब तक पड़ोस के ग्रामीण आते आरोपी युवक वहां से फरार हो गए। उसने तुरंत इसकी सूचना ठेकेदार को दी।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस ने मौके का मुआयना किया। ठेके के कारिंदे ने पुलिस को बताया कि वह दो युवकों को पहचानता है। उनके साथ चार अन्य युवक थे। थाना प्रभारी देशराज ने बताया कि नांधा में ठेका लूटने की शिकायत मिली है जिसकी जांच की जा रही है। इस मामले में दोषियों को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें