फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: ओवरलोड 2 डंपर किए जब्त, चार वाहनों पर लगाया 2.26 लाख जुर्माना, मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, आरटीए व खनन विभाग की संयुक्त कार्रवाई

विज्ञापन
तोशाम में ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई के दौरान टीम। 
विज्ञापन
तोशाम। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, आरटीए और खनन विभाग ने संयुक्त अभियान चलाकर ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। अभियान में 2 डंपरों को जब्त किया और 2 के ऑनलाइन चालान काटे। टीम ने कुल 2 लाख 26 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन

आरटीए विभाग के निरीक्षक रामनिवास ने बताया कि शुक्रवार को अभियान के दौरान लगभग एक दर्जन डंपरों की जांच की गई। इनमें से 4 डंपर ओवरलोड पाए गए, जिनमें से 2 का चालान किया गया और उन्हें रोडवेज वर्कशॉप में खड़ा कर दिया गया। अभियान में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता से राजबीर सिंह, आरटीए विभाग से निरीक्षक रामनिवास, ईश्वर सिंह और उनकी टीम शामिल थे। टीम ने बताया कि ओवरलोड वाहनों के खिलाफ यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें