फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: दीक्षांत समारोह में 195 छात्राओं को किया सम्मानित

Sat, 26 Oct 2024 09:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
शहर की राजकीय आईटीआई  में आयोजित दीक्षांत समारोह में बच्चों को आईटीआई का डिप्लोमा भेंट करते अति
विज्ञापन
भिवानी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की महिला विंग में शनिवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पेपरवेल इंडस्ट्रीज के संचालक अमित बंसल मुंढ़ालिया ने शिरकत की। इस मौके पर विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गईं।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान 195 छात्राओं को सम्मानित किया गया, जिनमें से 90 प्रतिशत से अधिक छात्राओं ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए थे। ओवरऑल टॉपर में प्रिया प्रथम, सरिता द्वितीय, मनीषा तृतीय व राखी तृतीय स्थान पर रही।
मुंढ़ालिया ने कहा कि दीक्षांत समारोह का मुख्य उद्देश्य उन विद्यार्थियों को सम्मानित करना और औपचारिक रूप से विदाई देना है, जिन्होंने अपनी शिक्षा पूरी कर ली है। इस अवसर पर वरिष्ठ अनुदेशिका सरोज बाला, उप अधीक्षक अनिल कुमार, डीएमसी अनुदेशक अनिल कुमार, स्टोर कीपर संदीप कुमार, ईएस अनुदेशक नवीन, कोपा अनुदेशिका सुनीता, अधिवक्ता हनवंत तंवर मौजूद रहे।
विज्ञापन

देवराला आईटीआई में मनाया दीक्षांत समारोह
कैरू। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान देवराला में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न व्यवसाय के पास हो चुके छात्रों को एनटीसी प्रमाण पत्र वितरित की गए। समारोह में देवराला बिजली बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता रमेश कुमार व सूरजमल बतौर मुख्य अतिथि रहे। इस मौके पर आईटीआई प्रभारी शेलैंद्र, कपूर सिंधू, अनुदेशक राकेश, संदीप कुमार, अनुदेशिका मीनाक्षी गुप्ता उपस्थित रहे।
दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को किया सम्मानित

बहल। विश्वकर्मा दिवस पर कस्बे के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में दीक्षांत समारोह हुआ। कार्यक्रम में पास हुए विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। शनिवार को संस्थान प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्य योगेश शर्मा मुख्य अतिथि रहे।
कार्यक्रम में वर्ष सितंबर 2024 में पास हुए विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। योगेश शर्मा ने कहा कि दीक्षांत समारोह अपने आप में विद्यार्थियों का उनकी मेहनत और सफलता के लिए एक सम्मान है जिससे उनमें नई उर्जा का संचार होता है। संस्थान में वर्ष 2024 की परीक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर सुरेंद्र, संदीप, विजेंद्र, मनजीत, अमित, पूनम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें