फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: भारोत्तोलन में 10वीं कक्षा की छात्रा तन्नु ने जीता स्वर्ण पदक

Sat, 26 Oct 2024 09:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
स्वर्ण पदक विजेता को सम्मानित करता स्कूल स्टाफ।
विज्ञापन
भिवानी। राजकीय मॉडल संस्कृति की छात्रा तन्नु ने 57वीं हरियाणा स्कूली खेल प्रतियोगिता के भारोत्तोलन वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। पदक विजेता खिलाड़ी के विद्यालय पहुंचने पर प्राचार्य सविता घणघस एवं उपप्राचार्य गीता फोगाट ने स्वागत किया।
विज्ञापन

शारीरिक प्रवक्ता मदन गोपाल ने बताया कि 57वीं हरियाणा स्कूली खेल प्रतियोगिता का आयोजन 9 से 11 अक्तूबर तक यमुनानगर में हुआ था। इसमें अंडर 17 आयु वर्ग 77 किलोग्राम भार वर्ग में छात्रा तन्नु ने भारोत्तोलन में स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने कहा कि खेल नगरी भिवानी के खिलाड़ी समय-समय पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का हुनर दिखाते रहते हैं।
प्राचार्य सविता घणघस एवं उपप्राचार्य गीता फोगाट ने अन्य विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे शिक्षा के साथ-साथ खेलों की दिशा में अपनी रूचि बढ़ाए। उन्होंने कहा कि खेलों में भाग लेना ना केवल शारीरिक, बल्कि मानसिक विकास भी होता है। जो उनके सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी है। इस अवसर पर डीपीई सुधीर मलिक, राकेश रोहिल्ला, गजेंद्र शर्मा, अनिता, सुशीला, अनुराधा, प्रवीण गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें