फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार करोड़ के बिजली बिलों का भुगतान नहीं होने के कारण आठ महीने से कटा है बिजली का कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। चार करोड़ के बिजली बिलों का भुगतान नहीं होने के कारण भीम स्टेडियम का बिजली कनेक्शन पिछले आठ माह से कटा हुआ है। बिजली नहीं होने से खिलाड़ियों खासकर मुक्केबाजों का अभ्यास प्रभावित हुआ है। इसी को देखते हुए अधिवक्ता प्रवीण अत्री ने दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधिकारियों को लीगल नोटिस जारी किया है। साथ ही कहा है कि एक सप्ताह में बिजली सुचारु नहीं की जाती है तो कोर्ट में जनहित याचिका दायर की जाएगी।
भीम स्टेडियम का बिजली बिल विवाद 1994 से चल रहा है। अब यह राशि चार करोड़ तक पहुंच गई है। भीम स्टेडियम में करीब आठ बिजली कनेक्शन है जिसमें विभिन्न खेल मैदानों के कनेक्शन भी है। बिजली कनेक्शन नहीं होने के कारण ना केवल विभागीय कार्य प्रभावित हो रहा बल्कि खिलाड़ी और कोच भी परेशान है। खिलाड़ियों और कोचों की मानें तो गर्मी का मौसम और बिजली नहीं होने के कारण कुछ खिलाड़ियों ने तो स्टेडियम में आना ही छोड़ दिया है। इसी परेशानी के चलते कुछ खिलाड़ी अधिवक्ता प्रवीण अत्री के पास पहुंचे।
विज्ञापन

अधिवक्ता प्रवीण अत्री की ओर से बिजली निगम के एक्सईएन को लीगल नोटिस भेजा गया है जिसमें कहा गया है कि भिवानी की पहचान खेलों से है और भीम स्टेडियम ने अनेक राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी दिए हैं। ऐसे में खिलाड़ियों के हित को देखते हुए खेल मैदानों का बिजली कनेक्शन कनेक्ट किया जाए। उन्होंने कहा कि सात दिन में बिजली व्यवस्था सुचारु नहीं की जाती है तो वे कोर्ट कार्रवाई करने पर बाध्य होंगे।
खेल और बिजली निगम के विवाद में फंसे है खिलाड़ी
अधिवक्ता प्रवीण अत्री ने कहा कि खेल विभाग और बिजली निगम के बीच के विवाद में खिलाड़ी फंसे हैं। बिजली निगम खेल विभाग से बिजली बिल राशि की वसूली के लिए अन्य कोई तरीका अपनाए ताकि खिलाड़ियों का खेल प्रभावित ना हो।
प्रतिदिन अभ्यास के लिए आते हैं एक हजार से ज्यादा खिलाड़ी
भीम स्टेडियम में औसतन हर रोज एक हजार से ज्यादा खिलाड़ी अभ्यास के लिए आते हैं। ये विभिन्न खेलों से जुड़े हैं। इनडोर गेम में बिजली नहीं होने के कारण काफी परेशानी आ रही है। हॉल में छह बजे ही अंधेरा छा जाता है।
विज्ञापन

वर्जन:::
खेल विभाग चार करोड़ का डिफाल्टर है। काफी बार नोटिस दिए और कम भी किया गया है। इसके बावजूद भुगतान नहीं किया गया। लीगल नोटिस कोई समाधान नहीं है। खेल विभाग बिजली बिलों का भुगतान करे, बिजली सुचारु दी जाएगी।
-सत्यवीर यादव, एक्सईएन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें