फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्री मानसून की पहली ही बरसात में बिखर गई अनेक सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी।
प्री मानसून की पहली बरसात और शहर की मुख्य सड़कों पर बन गए बड़े-बड़े गड्ढे। शहर के नेशनल हाइवे और अंदरुनी मार्गों पर इतने बड़े-बड़े गड्ढे बन गए कि दर्जनभर से अधिक वाहन पलट गए। पैच वर्क सारा धुल गया। अनेक लोग चोटिल हो गए। ज्यादा समस्या बस स्टैंड के सामने, दादरी गेट, हनुमान ढाणी मार्ग पर रही। सभी प्रशासन को कोसते रहे।
प्री मानसून की दो दिन लगातार हुई बरसात से शहर में करीब 90 एमएम बारिश हुई। बरसात से शहर के सभी मुख्य मार्गों पर दो से तीन फुट तक पानी जमा हो गया। बरसाती पानी शुक्रवार को भी शहर वासियों के लिए परेशानी का सबब बना रहा। मगर मुख्य समस्या रही सड़क में बने गड्ढे।
विज्ञापन

बस स्टैंड के बाहर तो दो से तीन फीट के गड्ढे बन गए जिनमें जलभराव होने के कारण ये दिखाई भी नहीं दिए। बस स्टैंड के बाहर नेशनल हाईवे लगातार दूसरे दिन इसी कारण वन-वे चला। सड़क में बने गड्ढ़े के कारण यहां दर्जनभर वाहन पलट गए जिस कारण ना केवल वाहन मालिकों को परेशानी हुई बल्कि अनेक लोग चोटिल भी हुए। यह मार्ग दिनभर वन-वे चला और रोहतक गेट से गांव निनान तक वाहन जाम में फंसे रहे।
रोहतक गेट, दादरी गेट मार्ग में बने गड्ढे
बस स्टैंड के अलावा रोहतक गेट से दादरी गेट, हनुमान ढाणी, अनाजमंडी ओवरब्रिज तक का मार्ग भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मार्ग में जगह-जगह गड्ढे हो गए। कुछ गड्ढे तो इतने बड़े बन गए कि उनमें वाहन का टायर जाने के बाद वाहन का पलटना या गिरना लगभग तय है। जलभराव के कारण ये दिखाई भी नहीं दे रहे थे। यहां भी दिनभर अधिकतर वाहन गलत साइड से ही गुजरते देखे गए।
टाइलें भी धंसी
नगर परिषद की ओर से शहर में सीसी सड़कें उखाड़ अब टाइलें बिछाई गई हैं। मगर अनेक जगह जलभराव के कारण टाइलों के नीचे से मिट्टी खिसक गई और टाइलें धंस गई। हनुमान गेट मुक्ति धाम रोड पर टाइलें चार से पांच फुट तक धंस गई है जिस कारण यहां दिनभर बड़े हादसों की आशंका बनी रही।
विज्ञापन

गड्ढों में कुछ जगह भरे रोडे़, ये भी बने हादसों का सबब
शहर के मुख्य मार्गों में बने कुछ गड्ढों को भरने के लिए अभियान चलाया गया और ठेकेदार के कारिंदों ने इनमें रोडे़ डाले। मगर ये भी हादसों का सबब बने रहे। रोड़ों पर वाहनों का संतुलन नहीं बन रहा था जिस कारण अनेक दुपहिया वाहन गिरे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें