फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन में छाया अंधेरा, करीब पौना घंटे हुई रिमझिम बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी।
दोपहर तक 42 डिग्री तापमान ने झुलसाया तो दोपहर बाद तेज अंधड़ आफत बना। अंधड़ के बाद आई बारिश से लोगों गर्मी से राहत मिली। करीब पौना घंटे तक हुई बरसात से मौसम में ठंडक आई और ठंडी हवा चलने लगी। भिवानी में करीब पांच एमएम बरसात हुई। बरसात के बाद तापमान में गिरावट आई। प्रदूषण भी कुछ कम हुआ। अंधड़ के कारण अनेक जगह पोल और पेड़ टूट गए। अनेक क्षेत्रों में चार से पांच घंटे तक बिजली गुल रही।
शनिवार को सुबह से ही तेज धूप ने लोगों को झुलसाना शुरू कर दिया था। दोपहर दो बजे तक तापमान 42 डिग्री के पार हो गया था। दोपहर बाद करीब तीन बजे अचानक मौसम बदला और धूल भरी आंधी से दुकानों के बाहर लगे होर्डिंग और बैनर उड़ गए। करीब आधे घंटे तक तेज आंधी चली। आंधी के दौरान दुपहिया वाहन चालकों को वाहन चलाने में खासी परेशानी हुई और अनेक हादसे होने से भी बचे। अंधड़ के बाद करीब साढ़े तीन बजे बरसात शुरू हुई। करीब आधे घंटे तक बरसात हुई। एक बार तेज बरसात हुई मगर बाद में बूंदाबंादी चलती रही।
विज्ञापन

ढाई बजे 42 डिग्री तो शाम सात बजे 27 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान
बरसात के बाद मौसम में अचानक बदलाव देखा गया। दोपहर तक तेज गर्मी थी। बरसात के बाद अचानक मौसम बदला और ठंडी हवा चलने लगी। दोपहर तक तापमान 42 डिग्री तो बरसात के बाद अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम बदलते ही पार्कों लोगों ने किया पार्कों का रुख
शनिवार को छुट्टी का दिन, ठंडा मौसम होने के कारण लोगों ने खूब लुत्फ उठाया। बरसात के बाद पार्कों में अन्य दिनों की तुलना करीब दोगुणा तक भीड़ रही।
कार में लगी आग
अंधड़ के दौरान हाउसिंग बोर्ड शिव मंदिर के पीछे सड़क किनारे खड़ी कार में अचानक आग लग गई जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया था। कुछ लोगों का कहना था कि बिजली गिरी है। संभावनाएं ये भी है कि कार के ऊपर से बिजली की तारें गई हुई थी और अंधड़ के कारण हो सकता है, उनमें स्पार्किंग हुई हो और उसी कारण कार में आग लगी हो। कार में आग लगने की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया।
चार घंटे बत्ती गुल
अंधड़ लोगों के लिए आफत लगाया। जिलेभर में अनेक जगह बिजली के पोल, पेड़ गिरने के समाचार है। रोहतक रोड, महम रोड, हांसी रोड पर पेड़ गिरे वहीं तोशाम में पोल गिरने से घंटों बिजली बाधित रही। भिवानी शहर में भी लोगों को चार घंटे तक बिजली कट झेलना पड़ा। कई जगह तारें टूट गई थी। बवानीखेड़ा क्षेत्र में भी अंधड़ और बरसात के कारण कई घंटों बिजली गुल रही।
विज्ञापन

कहां कितनी बरसात
क्षेत्र बरसात
भिवानी 05 एमएम
बवानीखेड़ा 03 एमएम
तोशाम बूंदाबांदी
लोहारू बूंदाबांदी
सिवानी बूंदाबांदी
------------
बवानी खेड़ा में तेज अंधड़ के बाद दिन में छाया अंधेरा
बवानी खेड़ा। पिछले कई दिनों से कस्बावासी गर्मी की मार का सामना कर रहे थे कि शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज बदला और लगभग तीन बजे अंधेरा छा गया। अंधड़ से दुकानदारों के बोर्ड, दुकानों के आगे रखा सामान, टीन व अन्य सामान काफी दूर जाकर गिरे। अंधड़ के बाद तेज बारिश होने लगी। बरसात ने लोगों को गर्मी से राहत दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें