फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाला फैंक प्रतियोगिता में मोनू घणघस ने बनाया राष्ट्रीय व एशियन रिकार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
भाला फेंक प्रतियोगिता में मोनू घणघस ने बनाया राष्ट्रीय
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
पंचकूला में 25 से 29 मार्च तक आयोजित 18वीं राष्ट्रीय पैरा ओलंपिक एथलेटिक चैंपियनशिप में गांव सुखपुरा निवासी अंतरराष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी नेत्रहीन मोनू घणघस ने एफ-11 कैटेगरी में तीन स्वर्ण पदक जीते हैं। विजेता खिलाड़ी का गांव पहुंचने पर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

पंचकूला में आयोजित खेल प्रतियोगिता में एफ-11 कैटेगरी की भाला फेंक में 49.41 मीटर भाला फेंककर मोनू घणघस ने नया राष्ट्रीय व एशियन रिकार्ड बनाया है। पिछला रिकार्ड मोनू घणघस के नाम था, जोकि उन्होंने 10 से 17 मार्च तक दुबई में आयोजित वर्ल्ड पैरा ओलंपिक ग्रांडप्रिक्स एथलेटिक चैंपियनिशिप में 47.28 मीटर भाला फेेंककर बनाया था। मोनू के प्रशिक्षक जयसिंह कालीरामन ने बताया कि मोनू घणघस ने डिस्कस थ्रो 33.37 मीटर फेंककर स्वर्ण और 9.95 मीटर गोला फेंककर स्वर्ण पदक लेकर तीन स्वर्ण पदक प्राप्त किए हैं। मोनू का अगला लक्ष्य जून-जुलाई में बंगलूरू में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय पैरालंपिक खेल व इंडोनेशिया में अक्तूबर 2018 में आयोजित होने वाले एशियन पैरालंपिक खेल में स्वर्ण पदक जीतने का है। मोनू घणघस का गांव सुखपुरा पहुंचने पर प्राचार्य शिवकुमार तंवर, मास्टर करतार सांगवान, हाकी कोच वीरेंद्र, कृष्ण ढांडा, बॉस्केटबॉल कोच अमरजीत, सेवानिवृत खेल उपनिदेशक सुरेंद्र बूरा, नगर पार्षद बलवान, कबड्डी कोच बलजीत, मन्नू घणघस, बरसाला, धूप सिंह, प्रधान बलदेव घणघस, रणधीर सिंह, जयबीर घणघस, राजकुमार, दलबीर, सोनू, कृष्ण, मनोज, दीपक ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें