फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टायर फटने के बाद कार ऑटो से टकराई, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
टायर फटने के बाद कार ऑटो से टकराई, छह घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
गांव बलियाली के समीप शुक्रवार दोपहर को ऑल्टो कार का अचानक टायर फटने से कार सामने से आ रहे ऑटो से जा टकराई। हादसे में बुजुर्ग की मौत पर शोक व्यक्त करने के लिए जा रही ऑटो में सवार चार महिलाएं, ऑटो चालक व कार चालक सहित आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार चालक को चोट आई, लेकिन उन्होंने मानवता दिखाते हुए पहले ऑटो सवार घायल महिलाओं को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

गांव अग्रोहा निवासी खजानी देवी ने बताया कि गांव दांग में उसके मामा सूरजभान की कई दिन पहले मौत हो गई थी। शुक्रवार को उनकी रस्म क्रिया में शामिल होने के एक दिन पहले ही अपनी बहन सूबा के घर गांव सामण आ गए थे। शुक्रवार सुबह अपनी मां चमेली, गांव सलीमगढ़ से आई बहन गीता, नियाणा मिर्चपुर निवासी सूरजमुखी ऑटो में सवार होकर सामण से गांव दांग जा रहे थे। गांव बलियाली के समीप सामने से आ रही एक आल्टो कार का अचानक टायर फट गया, जिस कारण कार ने उनके ऑटो में टक्कर दे मारी। हादसे में तीनों बहन और मां गंभीर रूप से घायल हो गई। ऑटो चालक संजू को भी गंभीर चोट आई। कार चालक कलानौर निवासी नवन को भी चोटें आई। नवीन ने खुद घायल होने के बावजूद हौसला दिखाते हुए एक कार को रुकवाया और उसमें खुद ने ही घायलों को किसी तरह बैठा कर सामान्य अस्पताल पहुंचाया। नवीन का कहना था कि कुछ दिन पहले ही उसकी बहन की शादी हुई थी और वह अपनी बहन को लेने के लिए बलियाली जा रहा था। अचानक टायर फटने के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों के बयान दर्ज कर कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें