फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिपो होल्डरों ने मांगों को लेकर किया विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
डिपो होल्डरों ने किया विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
लघु सचिवालय के बाहर जिला डिपो होल्डर यूनियन भिवानी ने मांगों को लेकर शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया। डिपो होल्डरों ने सरकार व जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान पुलिस वालों के साथ डिपो होल्डरों की नोंकझोंक भी हुई। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार नरेश कुमार को यूनियन के सदस्यों ने मांग पत्र सौंपा। मांगें पूरी न होने पर डिपो होल्डरों ने रविवार से पीओएस मशीनें बंद रखने का भी फैसला लिया।
विज्ञापन

हुडा पार्क में शनिवार सुबह डिपो होल्डर यूनियन के प्रधान राज सरपंच के नेतृत्व में जिले भर के डिपो होल्डर एकत्रित हुए। राज प्रधान ने कहा कि पिछले तीन-चार सालों से डिपो होल्डर अपनी मांगों को लेकर आंदोलन करते आ रहे हैं लेकिन सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही। ऑनलाइन वितरण प्रणाली के बाद उनका गुजारा नहीं हो पा रहा। उन्होंने सरकार से पच्चीस हजार रुपये वेतन दिए जाने, सप्ताह में एक दिन का अवकाश देने, राशन की कीमत को एडवांस में बैंक खाते में जमा करवाए जाने की मांग की। इन मांगों को लेकर हुडा पार्क से विरोध प्रदर्शन करते हुए डिपो होल्डर लघु सचिवालय पहुंचे। वहां पर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस ने सचिवालय के गेट से हटाने का प्रयास किया तो जमकर नोंकझोंक हुई। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार नरेश कुमार को यूनियन सदस्यों ने ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर राजसिंह दांगी, शिव कुमार बोस, मोहनलाल शर्मा, भागीरथ, मास्टर बिशन स्वरूप, तेजभान, धर्मबीर, प्रेम जुई, राजसिंह धनाना, दिनेश, भनिराम आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें