फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी गई भैंसों की बरामदगी की मांग को लेकर डीएसपी से मिले ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भैंसों की बरामदगी के लिए डीएसपी से मिले ग्रामीण
भिवानी। गारणपुरा गांव में भैंस चोरी की बढ़ती घटनाओं को लेकर ग्रामीण डीएसपी से मिलकर उचित कदम उठाते हुए भैंसों की बरामदगी की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि चार भैंस इस महीने की 18 तारीख और तीन भैंस गत सितंबर महीने में चोरी हो चुकी हैं।
भैंसों की बरामदगी को लेकर गारनपुरा का 31 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल अखिल भारतीय किसान सभा हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष शेर सिंह, जिला प्रधान ओम प्रकाश सैनी, सीटू जिला प्रधान ओम प्रकाश व गांव के सरपंच रामधन के नेतृत्व में डीएसपी जगत सिंह मोर से मुलाकात की।
विज्ञापन

शेर सिंह ने डीएसपी को बताया कि 18 दिसंबर की रात को 3 बजे गारपुरा निवासी रणबीर की तीन भैंस अज्ञात चोरों ने चुरा ली जिनकी कीमत लगभग 4 लाख रुपये हैं। उसके अगले दिन 19 दिसंबर को भी अज्ञात चोरों ने पिंजोखरा गांव से तीन भैंसों को चोरी कर ले गए। इनकी भी रिपोर्ट तोशाम थाने में दर्ज करवाई गई है। इसी तरह पिछले दो वर्षों में गारपुर कलां से 10 तथा तोशाम क्षेत्र से लगभग 8 से 10 पंचायती झोटे व 50 भैंसों की चोरी हो चुकी हैं। प्रतिनिधिमंडल ने एसपी से भैंस चोरों को शीघ्र पकड़कर कार्रवाई करने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

इस मौके पर रणबीर, अर्जुन, रुलीराम शर्मा, राजेश सिंधु, गजे सिंह, रामानंद, सत्य प्रकाश, बलवान, मोहर सिंह, उमेद मलहान, मांगेराम भगत, प्रताप, ओम, रामकिशन, कृष्ण, किशन लाल, विजेंद्र, महेंद्र, अजीत, धर्मबीर, कुलदीप, रविदास, सीताराम, राजबीर पंच, चतर सिंह पंच आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें