फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोड़ी कम डालने पर ठेकेदार की पेमेंट रोकी

विज्ञापन
विज्ञापन
गली निर्माण में रोड़ी कम मिलने पर ठेकेदार की पेमेंट रोकी
विज्ञापन

भिवानी। पूर्व मंत्री एवं विधायक घनश्याम सर्राफ ने सोमवार को शहर की तीन-चार कॉलोनियों में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान वार्ड नंबर 11 में गली के निर्माण में रोड़ी कम डाली हुई मिली। इस पर विधायक ने नगर परिषद के अधिकारियों से गली निर्माण कराने वाले ठेकेदार की पेमेंट रोकने के निर्देश दिए। विधायक ने चेतावनी दी कि किसी भी ठेकेदार के कार्य में अनियमितता मिली तो उसकी पेमेंट रोकने के साथ-साथ उसको ब्लैक लिस्टेड किया जाएगा।
विधायक सर्राफ, नगरपरिषद के चेयरमैन रणसिंह यादव और कमेटी के अधिकारी सबसे पहले बैंक कॉलोनी में पहुंचकर निर्माणाधीन गली के निर्माण की जांच की। विधायक ने अपनी देखरेख में गली के निर्माण में डाली गई रोड़ियों की खुदाई कराई और पैमाइश करवाई। यहां पर रोड़ी की मात्रा तो ठीक मिली, लेकिन रेत कम मिला। इसके बाद विधायक और अधिकारी वार्ड नंबर 11 ढाणा रोड दादरी गेट (देवनगर) पर पहुंचे। यहां पर एक गली का निर्माण कार्य चल रहा था। विधायक ने गली के निर्माण में डाली गई रोड़ियों की मात्रा जांची तो निर्धारित अनुपात से कम रोड़ियां मिलीं। सर्राफ ने ठेकेदार को मौके पर बुलाया और नगरपरिषद के अधिकारियों से तत्काल ठेकेदार की पेमेंट रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान घनश्याम सर्राफ
बैंक कॉलोनी में विधायक के समक्ष महिलाओं ने इलाके में पीने के पानी के लिए बड़ी लाइन डलवाने तथा कुछ गली पक्की करवाने की मांग रखी। इस पर विधायक ने मांग पूरी करवाने का आश्वासन दिया। महिलाओं द्वारा बताई गई कच्ची गली को भी देखने के लिए सर्राफ व नगरपरिषद के चेयरमैन गए। नगरपरिषद के चेयरमैन ने बताया कि जिस गली के निर्माण में रोड़े कम मिले है। वह गली करीब 9-10 लाख रुपये की लागत से बनेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें