फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉव वूमनिया कार्यक्रम में महिलाओं व बच्चों ने दिखाया गायकी में हुनर

विज्ञापन
विज्ञापन
वॉव वूमनिया कार्यक्रम में महिलाओं ने दिखाया गायकी में हुनर
विज्ञापन

भिवानी। महिलाओं में गायन की प्रतिभा निखारने के लिए स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में कला एवं सांस्कृतिक विभाग के तत्वावधान में वॉव वूमनिया कार्यक्रम आयोजित किया किया गया।
जिला प्रशासन तथा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत रविवार को पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम में 100 से अधिक प्रतिभागियों ने अपने मधुर गीतों की प्रस्तुती दी। सांसद धर्मबीर सिंह ने कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में अपना नाम कमाने वाली महिलाओं व लड़कियों को ‘श्रमिका श्री अवार्ड’ से नवाजा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में महिलाओं ने हरियाणवी, हिंदी गानों व नगमों की मधुर प्रस्तुती दी और वाहवाही लूटी। कार्यक्रम की निर्देशिका सुनीता धारीवाल ने भी फिल्मी गीत पेश किया। सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि पुरुष प्रधान की बात करना आज पुराने जमाने की बातें हो गई हैं। वर्तमान में समाज महिलाओं को हाथों में तरक्की कर रहा है। उन्होंने कहा कि सीखने व समझने का सबसे अधिक मादा महिलाओं में होता है। उन्होंने कहा कि चाहे संगीत की बात हो या घर संभालने की बात सभी गुण महिलाओं में कुदरती होते हैं।
इस मौके पर सेवानिवृत्त आईएएस आरआर फुलिया, इवेंट कॉर्डिनेटर गुरलीन कौर, मंजली सहारण, नीलम खोखा, किरण शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी दीपिका बजाज, संगीत निर्देशक अरूणकांत, मीना जांगड़ा, कुसुम शर्मा, धर्मेंद्र जांगड़ा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और मौजूद थे।
विज्ञापन

--
इनको मिला श्रमिका श्री अवार्ड
कार्यक्रम में शिक्षा, खेल, लेखन सहित अनेक क्षेत्रों में विकट परिस्थितियों को मात देकर ऊंचाई पर पहुंचने वाली महिलाओं और लड़कियों को ‘श्रमिका श्री अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में हरबंस कौर, रामरती, संतोष, दर्शना जलंधरा, सोनिका, सरोज, आशा पाहुजा, प्रो.रीना, नंदिनी बजाज, रेणू, सुमन विश्वकर्मा, सुनीता यादव, कांता यादव, मंजू शर्मा, मीना शर्मा, सीता तंवर, अनुराधा खनगवाल, सोनिका, डॉ. मुक्ता, गीता व बबीता फौगाट, सुधा, मीना परमार, लक्ष्मी देवी व सुनीता आदि शामिल थीं। सांसद को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता मन्नू देवी ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें