फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर परिषद ने खरीदी 5.40 लाख की फॉगिंग मशीन

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। बारिश के दिनों में मच्छरों के प्रकोप को कम करने के लिए अब और बेहतर फॉगिंग हो सकेगी। नगर परिषद ने 5.40 लाख रुपये कीमत की उच्च क्षमता वाली फॉगिंग मशीन खरीदी है। इस मशीन में 80 लीटर दवा का सॉल्यूशन डाल कर छिड़काव किया जा सकता है। पहले परिषद के पास बमुश्किल 6-7 लीटर क्षमता की मशीन थी।
विज्ञापन

नई फोगिंग मशीन को ऑटो रिक्शे में रखकर इस्तेमाल किया जाएगा। सेनेटरी इंस्पेक्टर विकास ने बताया कि इस मशीन में एक बार दवा डालने के बाद इससे लगातार दो घंटे फॉगिंग की जा सकेगी। पहले केवल 6-7 लीटर क्षमता की मशीन थी। इससे टाइम ज्यादा लगता था। उन्होंने बताया कि मशीन को ऑटो रिक्शा में रखकर इस्तेमाल किया जाएगा। जब इसकी जरूरत नहीं होगी तो मशीन को ऑटो से अलग भी किया जा सकता है। बताया कि कोई बाशिंदा फॉगिंग कराना चाहता है तो नगर परिषद के नंबर 01664-255240 पर कॉल कर सकता है।
23 ग्राम पंचायतों ने भी खरीदी मशीन
मच्छरों के प्रकोप को कम करने के लिए प्रशासन ने बैठक की थी। इसमें ग्राम पंचायतों को अपने स्तर पर फॉगिंग मशीन खरीदने के लिए कहा गया था। इसके बाद 23 ग्राम पंचायतों ने ये मशीन खरीद ली हैं। डिप्टी सीएमओ यतिन गुप्ता ने बताया कि बैठक में फॉगिंग मशीन खरीदने की सलाह के अच्छे परिणाम आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें