फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘ओजोन परत नहीं, मानव का है सुरक्षा कवच’

विज्ञापन
विज्ञापन
‘ओजोन परत नहीं, मानव का है सुरक्षा कवच’
विज्ञापन

बहल। जीडीसी मेमोरियल कॉलेज में विश्व ओजोन संरक्षण दिवस पर भूगोल विभाग द्वारा ‘ओजोन दिवस’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बताया गया कि ओजोन मात्र वायुमंडल में ही विद्यमान गैस नहीं है वरन संपूर्ण मानव सभ्यता का सुरक्षा कवच है। इसे निरंतर पहुंचाई जा रही क्षति से मानव सभ्यता पर प्रश्न चिन्ह लग रहे हैं।
शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. एसके मिश्रा ने कहा कि प्रकृति के संरक्षण पर मानव जाति निर्भर है। हमें ज्ञान व विज्ञान का हवाला देकर प्रकृति का दोहन नहीं करना चाहिए। प्रकृति संरक्षण को मानव जाति अपना फर्ज समझते हुए इसे दैनिक जीवन का कार्य बनाए। भूगोल विभागाध्यक्ष मनीष कुमार ने कहा कि जिस प्रकार क्लोरोफ्लोरो गैसों का संपूर्ण विश्व में अंधाधुंध उत्सर्जन हो रहा है जिससे ओजोन परत निरंतर क्षतिग्रस्त होती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओजोन क्लब के निर्देशक विनोद बिश्नोई ने लोगों को पर्यावरण संरक्षण करने की शपथ दिलाई। उन्होंने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम से ही लोगों में प्रकृति प्रदत्त संसाधनों के प्रति जागरूकता लाई जा सकती है। इस मौके पर उपप्राचार्य डॉ. प्रवीण गौड़, प्रवक्ता अशोक कुमार, पंकज कुमार, राहुल कौशिक, पवन कुमार, कॉलेज स्टाफ सदस्य एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें