फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवर समस्या पर बिफरे लोग, सरकुलर रोड किया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। सीवर व्यवस्था ठप होने और गंदा पानी गली में भर जाने से नाराज हनुमान ढाणी के लोग रविवार सुबह सड़क पर उतर आए। उन्होंने सरकुलर रोड पर आधे घंटे तक जाम लगाए रखा। गुस्साए लोगों ने नारेबाजी कर रोष जताया। करीब आधे घंटे बाद पुलिस टीम के समझाने पर लोग शांत हुए। अब उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और डीसी कार्यालय में शिकायत करने का निर्णय लिया है।
हनुमान ढाणी गली नंबर एक में पिछले कुछ दिनों से सीवर जाम की समस्या है। इस कारण गंदा पानी गली में भर जाता है। इस संबंध में कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन समाधान नहीं हुआ। इसके बाद लोग सड़क पर उतर आए। रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे सड़क पर उतरे हनुमान ढाणी के लोगों ने हनुमान ढाणी चौक पर दिल्ली-पिलानी राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया। कॉलोनी वासी सड़क के बीच बैठ गए। जाम लगाने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। जाम मुख्य मार्ग पर होने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर जैन चौकी पुलिस और शहर थाना पुलिस पहुंच गई। इस दौरान पुलिस और जाम लगाने वालों में बहस हो गई। पुलिस के समझाने पर कॉलोनी वासी आधे घंटे बाद जाम खोलने के लिए तैयार हुए। इस मामले में डीसी और जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मिलने का निर्णय लिया गया है। चेतावनी भी दी कि समाधान नहीं हुआ तो फिर से जाम लगा दिया जाएगा। करीब आधे घंटे बाद जाम खुलने से जाम में फंसे वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

गली से निकलना हुआ दूभर, घर में दुर्गंध से रहना मुश्किल
जाम लगाने वाले हनुमान ढाणी गली नंबर एक के लोगों ने बताया कि सीवर चोक हैं और गंदा पानी बैक मार रहा है। गंदा पानी गली में भरने से पैदल निकलना तक मुश्किल हो गया है। गंदे पानी से दिनभर घरों में दुर्गंध रहती है। हनुमान ढाणी वासी प्रदीप, दीपक, दर्शना, आशा, पिंकी आदि ने बताया कि गंदा पानी गली में भरता है और उसके बाद घरों में घुसता है। अनेक बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें