फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज मुफ्त, लेकिन टेस्टों के लिए ढीली करनी होगी जेब

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। सामान्य अस्पताल में अब इलाज तो मुफ्त मिलेगा मगर टेस्टों के लिए जेब ढीली करनी होगी। अलग-अलग टेस्टों के अलग-अलग रेट निर्धारित किए गए है। मरीजों को विभिन्न टेस्टों के लिए 10 रुपये से 500 रुपये तक शुल्क देना होगा। इतना ही नहीं एमएलआर के पहले एक सौ रुपये लगते थे। अब इसके लिए मरीजों को 250 रुपये खर्च करने होंगे। स्वास्थ्य विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी ने इस बारे में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अब इस बारे में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी एक-दूसरे को वाट्सएप पर इसकी सूचना दे रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग पहले भी सामान्य अस्पताल में होने वाले विभिन्न टेस्टों के लिए अलग-अलग चार्ज वसूल करता था। पिछली सरकार के कार्यकाल में मुख्यमंत्री मुफ्त इलाज योजना शुरू की गई थी। इसके बाद टेस्ट नि:शुल्क करने का फैसला लिया गया। करीब तीन साल से सामान्य अस्पतालों और विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में होने वाले सभी तरह के टेस्ट नि:शुल्क ही रहे हैं। अब स्वास्थ्य विभाग ने फिर से टेस्टों के लिए शुल्क वसूलने की तैयारी कर ली है। इस बारे में स्वास्थ्य विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी की ओर से नोटिफिकेशन जारी की गई है। इसमेें 140 तरह के टेस्टों के लिए अलग-अलग चार्ज वसूलने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी लिस्ट में करीब तीन साल पहले टेस्ट नि:शुल्क कर दिए थे। अब मरीजों को जेबें ढीली करनी होंगी। एक वरिष्ठ चिकित्सक ने बताया कि इस बारे में नोटिफिकेशन नहीं आई है। मगर सूचना मिली है।
विज्ञापन


सामान्य अस्पताल में होने वाले टेस्ट
स्वास्थ्य विभाग की ओर से कंप्लीट हिमोग्लोबिन, यूरिन बायो कैमेस्टर कलर डॉपलर आदि टेस्टों के रेट तय किए गए हैं। सामान्य अस्पताल भिवानी में फिलहाल लीवर फंक्शन, किडनी फंक्शन, लिपिड प्रोफाइल, आरए, सीआरपी, ईएसआर, एचबी एसएजी, हेपेटाइटिस तीन, पीएलसी, डीएलसी, कल्चर, यूरिन, ब्लड कल्चर, यूरिन कंप्लीट, एचबी, बीटी, सीटी आदि टेस्ट किए जाते है।

एमएलआर भी पड़ेगी महंगी, प्राइवेट रूम सस्ते
लड़ाई-झगड़ों और अन्य केसों में एमएलआर की जरूरत पड़ती है। अब तक एमएलआर कटवाने पर 100 रुपये चार्ज किए जाते थे। अब इसके चार्ज भी बढ़ा दिए गए हैं। नए चार्जों के तहत अब 100 की बजाए 250 रुपये खर्च करने होंगे। डुप्लीकेट एमएलआर के लिए भी 250 रुपये शुल्क लगेगा। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल के प्राइवेट रूम के चार्ज कम किए हैं। पहले 300 रुपये प्रति दिन का चार्ज लगता था, वहीं अब 250 रुपये चार्ज लगेगा।
विज्ञापन


वाट्सएप पर दे रहे सूचना
स्वास्थ्य विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी ने नोटिफिकेशन जारी कर दियाह ै। अधिकतर सिविल सर्जन तक इस बारे में नोटिफिकेशन नहीं पहुंची है। अधिकतर स्वास्थ्य कर्मचारियों तक सूचना जरूर पहुंच गई है। स्वास्थ्य कर्मचारी विभिन्न ग्रुपों और निजी वाट्सएप से मैसेज कर इसकी सूचना दे रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें