फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छा करोगे, अच्छा मिलेगा: संत कंवर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। राधा स्वामी दिनोद के संत कंवर साहब महाराज ने कहा कि अच्छे कर्म करने वाले जीव को परमात्मा अच्छा फल देता है। जीव को हमेशा बुराई का त्याग करके अच्छाई से जुड़ना चाहिए। जीव को ईमानदारी और मेहनत से कमाना चाहिए। मनुष्य अपनी अंदर की बुराइयों को त्याग कर समाज में जरूरतमंद और बड़े-बुजुर्गों की सेवा करे।
राधा स्वामी दिनोद आश्रम में रविवार को संगत को संबोधित करते हुए कहा कि सत्संग में सतगुरु का वचन बहुमूल्य होता है। कहा कि यदि हम समय की कीमत को गंवा देते हैं तो वे अवसर हमें दोबारा नहीं मिलता। इंसान को परमात्मा ने एक खूबी बख्शी है कि उसमें ज्ञान विवेक, बुद्धि, समझ चौरासी लाख के सब जीवों से ज्यादा है। दूसरे जितने भी जीव हैं, उन सब में इंसान की योनि प्रधान है। क्योंकि, अपने कल्याण के लिए गुरु के घर का रास्ता इंसान के रूप में ही मिलता है। दूसरी किसी भी योनि में जीव को गुरु नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि मनुष्य छोटों से प्यार और बड़ों का सम्मान करना सीखे। एक-दूसरे के सुख-दुख के साझी बने। समाज में फैल रही नशाखोरी, बुराइयां आदि को मिटाने का संकल्प ले। सत्संग में नित्य जाए तो अच्छा जीवन मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हवन कर जनकल्याण की कामना की
भिवानी। श्री लाल महादेव अखाड़ा वाला मंदिर में रविवार को हवन और भंडारा हुआ। इसमें अशोक भंडारी और अन्य भक्तों ने आहुति देकर भगवान शिव से समाज में सुख, शांति और जनकल्याण की प्रार्थना की। मंदिर परिसर में जोगीवाला शिवमंदिर के महंत वेदनाथ महाराज, खाखी बाबा मंदिर के महंत विनोद भी इस पूजा में शामिल हुए। भंडारे में महंतों ने शिव का भोग लगाकर भक्तों में प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर आनंद, राजेश, रमेश, कमल, काशी, प्रदीप, देव, जय, याश सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे। मंदिर के महंत नितिश आचार्य ने बताया कि शिवरात्रि पर कावड़िए कावड़ चढ़ाकर भगवान का जलाभिषेक करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें