अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ 11 वी हरियाणा बटालियन भिवानी का 10 दिवसीय शिविर संपन्न हो गया। कैंप में ओवर ऑल चैंपियन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चरखी दादरी को आंका गया।
गांव देवसर में शनिवार को हुए समापन समारोह की अध्यक्षता 11 हरियाणा बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल इंद्रजीत सिंह सिंधू ने की। कैडेट्स ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। एकल गायन, समूह गायन, ब्रेक डांस, एकल नृत्य और समूह नृत्य की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। एकल गायन में राजकीय उच्च विद्यालय के मोहन ने प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पैंतावास के प्रवीण ने द्वितीय, समूह गायन में वैश्य स्कूल भिवानी के विपिन और सिद्धांत ने प्रथम, वैश्य स्कूल दादरी के आयुष और यशपाल ने द्वितीय स्थान हासिल किया। डांस में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भिवानी के सौरभ शर्मा ने प्रथम, राजकीय स्कूल पैंतावास के सूरज ने द्वितीय स्थान हासिल किया। नृत्य में वैश्य स्कूल चरखी दादरी के अमन ने प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बामला के सर्वेश ग्रेवाल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
समूह नृत्य में पीएसडी हांसी के रीतिक एंड पार्टी ने प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के लोकेश एंड पार्टी ने द्वितीय स्थान हासिल किया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले कैडेट्स को कर्नल इंद्रजीत सिंह सिंधू ने स्मृति चिह्न देकर समानित किया। इस अवसर पर सूबेदार मेजर अनिल कुमार, लेफ्टिनेंट अशोक कादयान, एनसीसी अधिकारी राजीव अरोड़ा, सुभाष चंद्र, मनोज कुमार, राजकुमार, सूबेदार भूप सिंह, सूबेदार वेदराम, नायब सूबेदार विनोद कुमार, बीएचएम कुलविंद्र सिंह, हवलदार वीरपाल, नूर मोहमद, अजय पाल, हवलदार शिव पाल, विक्रमजीत, कृष्ण सिंह, प्रकाश, सतनाम सिंह आदि मौजूद रहे।