फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता से बारदाना नहीं आने से गेहूं की खरीद अटकी

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। कोलकाता से जूट का बारदाना नहीं पहुंचने की वजह से भिवानी मंडी में गेहूं की खरीद अटक गई। शहर के बाद ग्रामीण इलाकों की मंडियों में भी गेहूं की खरीद प्रभावित होने के आसार बने हुए हैं। फिलहाल भिवानी मंडी में चार लाख कट्टों का उठान नहीं हुआ। गेहूं की तेज आवक और मंडी में गेहूं रखने की जगह नहीं होने के कारण किसानों ने अब सड़कों पर ही गेहूं डाल दिया है। सड़क पर गेहूं डाले जाने के कारण अनाज मंडी के अंदर के चार मार्ग बंद हो गए है। जिस कारण आढ़तियों, दुकानदारों को मंडी में एक साइड से दूसरी साइड जाने के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मंडी में गेहूं बेचना किसानों के लिए कड़ी परीक्षा साबित हो रहा है। पहले मौसम के कारण खरीद अटकी और अब बारदाना की कमी के कारण। किसान बारदाना का इंतजार भी कर ले मगर मौसम वैज्ञानिकों की ओर से 30 अप्रैल को धूल भरी आंधी और बारिश की संभावनाओं ने उनकी चिंता बढ़ा दी है। अब मंडी में हालात यह है कि गेहूं के चार लाख कट्टे भरे रखे हैं। वहीं हजारों क्विंटल गेहूं खुले आसमान के नीचे मुख्य रास्ते पर पड़ा है। इस कारण अनाज मंडी में चारों ओर गेहूं ही गेहूं नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें