अमर उजाला ब्यूरो
लोहारू। चार दिन पूर्व नंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में नंदी की मौत मामले में रविवार को जयपुर से गोरक्षा दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष कमल ने थाना प्रभारी कर्णपाल सिंह से मुलाकात कर दोषी गण के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बता दे लोगों ने दोषी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर पुलिस प्रशासन को आंदोलन की चेतावनी दी है।
उल्लेखनीय है कि गत 14 मार्च को ढाणी धोलिया कुआं के साथ लगते खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में नंदी की मौत हो गई थी। जिसके बाद पुलिस ने मौके का मुआयना किया और नंदी के शव का पोस्टमार्टम करवाया था बाद में श्रीगोपाल गोशाला के सामने लगती जमीन में मिट्टी हवाले कर दिया गया था परंतु कुछ लोगों ने इसकी जांच की मांग की थी और जयपुर से गोरक्षा दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष कमल को मामले की जानकारी दी जिसके बाद उन्होंने रविवार को गणमान्य लोगों के साथ थाना प्रभारी से मुलाकात कर संबंधित मामले में दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है जिस पर थाना प्रभारी कर्णपाल सिंह ने उन्हें उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है। वहीं लोगों का कहना है कि नंदी की मौत मामले में यदि दोषी गण के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो लोग आंदोलन करने को मजबूर होंगे।