फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र के मोबाइल में मिली चारों कोड की आंसर की

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी।
कलानौर के जेकेएम स्कूल में नकल करने वालों ने आधुनिक तकनीक का प्रयोग किया। यहां एक छात्र के मोबाइल में चारों प्रश्न पत्रों के कोड़ की ‘की’ मिली। यहां परीक्षार्थियों की जगह अन्य परीक्षा दे रहे थे। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह ने छापा मार कर सारा खेल पकड़ा। अत्यधिक नकल के कारण इस परीक्षा केंद्र की अंग्रेजी की परीक्षा को रद्द कर दिया है। साथ ही मोबाइल रखने वाले छात्र के खिलाफ केस दर्ज कराने के लिए कहा गया है।
बोर्ड चेयरमैन डा. जगबीर सिंह ने रोहतक क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में नकलचियों के मंसूबों पर पानी फेरा। जेकेएम स्कूल कलानौर के परीक्षा केंद्र पर हैरान करने वाली बाते सामने आई। एक छात्र के पास मोबाइल मिला। जिसमें सभी अंग्रेजी विषय के सभी कोडों के प्रश्न पत्रों की ‘की’ थी। उसके खिलाफ अब पुलिस केस दर्ज किया जाएगा। दो विद्यार्थियों से मोबाइल बरामद हुए। यहां एक परीक्षार्थी किसी अन्य की जगह परीक्षा दे रहा था जो भाग गया।
विज्ञापन

यहां के बाद चेयरमैन ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय निगाना का निरीक्षण किया। यहां अत्यधिक बाहरी हस्तक्षेप के कारण इसे रोहतक वैश्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्थानांतरित किया गया है। काहनौर गांव के परीक्षा केंद्र पर अधिक बाहरी हस्तक्षेप के कारण अंग्रेजी की परीक्षा रद्द करने और परीक्षा केंद्र को तोड़ने को कहा। काहनौर गांव के साथ आंवल, बनियानी, माडोधी, ककराना, मसूदपुर, जेठपुर और ककराना से परीक्षा दिलवाने आए अभिभावकों ने चेयरमैन डॉ जगबीर सिंह को आश्वासन दिया कि आगे से यहां बाहरी हस्तक्षेप नहीं होगा। जिस पर चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


चेयरमैन ने दीवार पर चढ़ नकल कराने वालों को दी चेतावनी, परीक्षा रद्द
काहनौर गांव स्थित परीक्षा केंद्र पर परीक्षा खत्म होने के बाद नकलचियों के मददगारों को चेतावनी देने के लिए खुद बोर्ड चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह स्कूल की दीवार पर चढ़ गए। उन्होंने नकल करवाने वालों को चेतावनी दी। वहीं से परीक्षा रद्द करने के आदेश दिए। परीक्षा रद्द होते ही बच्चों में मायूसी छा गई। पढ़ने वाले बच्चों ने चेयरमैन को थैंक्स कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें