फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाल्मीकि समाज के उत्थान के लिए जेजेपी कृत-संकल्प: नफे वाल्मीकि

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। जेजेपी के राष्ट्रीय महासचिव नफे सिंह वाल्मीकि ने कहा कि चौधरी देवीलाल ने हमेशा ही अनुसूचित जाति वर्ग के हितों एवं उत्थान के लिए कार्य किया है। जेजेपी भी चौधरी देवीलाल की नीतियों का अनुसरण कर इस समाज के लोगों को आगे बढ़ाने का कार्य करेगी। यह दावा उन्होंने रविवार को भिवानी स्थित चौधरी देवीलाल सदन में आयोजित वाल्मीकि समाज के सम्मेलन में किया।
विज्ञापन

पूर्व विधायक नफेसिंह वाल्मीकि ने कहा कि आज वाल्मीकि समाज निरंतर सुविधाओं के अभाव में पिछड़ता जा रहा है। जेजेपी पार्टी के संस्थापक डॉ. अजय सिंह चौटाला व सांसद दुष्यंत चौटाला ने इस समाज के विकास एवं उत्थान के लिए संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि वाल्मीकि समाज के लोगों के हितों के लिए पहले भी डा. अजय ङ्क्षसह चौटाला ने संघर्ष किया था। इस अवसर पर जिला प्रधान विजय गोठडा, युवा प्रधान राजेश भारद्वाज, जितेंद्र शर्मा, विरेंद्र वाल्मीकि, रामेश्वर दास चांग, बिट्टू शर्मा, आसू वाल्मीकि, वीना सारसर, संजय सतीश व प्रियवंदा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें