फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटेट परीक्षार्थियों को आधार वैरिफिकेशन का अंतिम मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
एचटेट परीक्षार्थियों को आधार वैरिफिकेशन का अंतिम मौका
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा दिसंबर 2017 से संबंधित कुछ परीक्षार्थियों की आधार आधारित बायोमैट्रिक पहचान प्रक्रिया तकनीकी व अन्य कारणों से पूर्ण नहीं हो पाई। दूसरा मौका चूकने वाले परीक्षार्थियों को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने अंतिम मौका दिया है।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के सचिव धीरेन्द्र खडग़टा ने बताया कि ऐसे शेष बचे सभी परीक्षार्थियों को आधार आधारित बायोमैट्रिक पहचान प्रक्रिया के लिए अंतिम अवसर देते हुए 15 मार्च तक बोर्ड मुख्यालय भिवानी के अध्यापक भवन में केंद्र स्थापित किया गया है। शेष बचे सभी परीक्षार्थियों को बोर्ड मुख्यालय पर आकर अपनी अनिवार्य आधार आधारित बायोमैट्रिक पहचान प्रक्रिया 15 मार्च, 2018 सुबह 9:30 से 4:30 बजे तक पूर्ण करनी होगी। अन्यथा परिणाम घोषित न करके नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।पहले भी परीक्षार्थियों को गत 23 से 25 फरवरी को आधार आधारित बायोमैट्रिक पहचान प्रक्रिया पूर्ण करने हेतु बुलाया गया था। आधार आधारित बायोमैट्रिक पहचान प्रक्रिया पूर्ण न करने वाले परीक्षार्थियों का परिणाम आरएलई घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें