फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरदावरी नहीं हुई तो किसान शुरू करेंगे अनिश्तिकालीन धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
गिरदावरी नहीं हुई तो शुरू करेंगे अनिश्तिकालीन धरना
विज्ञापन

बहल। सूखे एवं अन्य कारणों से बर्बाद हुई खरीफ फसल के मुआवजे के लिए अखिल भारतीय किसान सभा के नेतृत्व में किसानों ने शुक्रवार को अनाज मंडी में एक दिवसीय धरना दिया। धरने की अध्यक्षता खंड प्रधान भगवान सिंह लाखलाण ने की जबकि संचालन मीरसिंह सांगवान ने किया। इस दौरान किसानों ने कहा कि वे लगातार खराब फसलों की गिरदावरी की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार गंभीरता से नहीं ले रही है। किसानों ने कहा कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो 10 अक्तूबर से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे।
किसानों को संबोधित करते हुए किसान सभा के प्रदेश सचिव दयानंद पुनिया ने कहा कि पहले सूखे तथा बाद में बारिश से कपास, ग्वार समेत अन्य फसलें बर्बाद हुई है। किसान सभा ने गिरदावरी के लिए कई बार सरकार और प्रशासन को ज्ञापन दिया है। लेकिन, सरकार मामले को लेकर चुप्पी साधे हुए है। ऐसे में अगर 10 अक्तूबर तक प्रभावित फसलों की गिरदावरी शुरू नहीं हुई तो किसान अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे। उन्होंने सरकार से प्रभावित फसलों के लिए तीस हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजे की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने सीएम के नाम लिखा ज्ञापन नायब तहसीलदार को देकर मांग की कि बहल में समर्थन मूल्य पर बाजरा, मूंग की सरकारी खरीद शुरू की जाए। कर्जा मुक्ति बोर्ड का गठन कर किसानों को कर्ज से मुक्ति दिलाई जाए। इस मौके पर रामकरण, हवासिंह, श्रीचंद, रणबीर जाखड़, रामचंद्र, ईश्वर ढाणी, महीपाल, कृष्ण, मांगेराम, महावीर, सूबेसिंह, प्रताप सिंह, रामकुमार, होशियार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें