फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाणीमाहू में ठेका हटवाने और अवैध बिक्री बंद कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

तोशाम।
गांव ढाणीमाहू के ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर गांव के बस स्टैंड से ठेका हटवाने और दुकानों पर अवैध बिक्री बंद कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने सुनवाई नहीं होने पर ठेके के सामने धरना देने की चेतावनी दी है।
गांव ढाणीमाहू के ग्रामीण और महिलाएं वीरवार को उपमंडल कार्यालय पहुंची और शराब का ठेका हटाए जाने की मांग को लेकर एसडीएम अजय चोपड़ा को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने कहा कि बस स्टेंड पर शराब का ठेका होने की वजह से माहौल खराब हो रहा है। बस स्टैंड पर गांव की बहन-बेटियां आती हैं। यहां शराबी हुड़दंग करते हैं। ग्रामीणों ने कहा कि ठेके के पास आर्य समाज का मंदिर और थोड़ी दूरी पर श्मशान घाट है। पवित्र स्थलों के पास ठेका होने की वजह से इसे यहां से हटाया जाना चाहिए। ग्रामीणों ने कहा कि यदि मामले में प्रशासन सुनवाई नहीं करता तो ठेके के पास धरना शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनसरवास में शराबबंदी में आड़े आया शराब ठेका
गांव मनसरवास की पंचायत ने एक मई को गांव में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का फैसला किया था। इसके बावजूद गांव में शराब का ठेका ग्रामीणों के लिए सिरदर्द बना हुआ है। इसको लेकर ग्रामीणों ने सीएम विंडो में शिकायत की है। गांव के सरपंच सनवीर ने बताया कि इस संबंध में ग्राम पंचायत मनसरवास में ग्राम सभा का आयोजन कर शराबबंदी पर चर्चा की। इसके बाद सर्वसम्मति से गांव को शराब मुक्त बनाने के लिए प्रस्ताव पास किया गया। इसकी कॉपी उपायुक्त, संबंधित कैरू पुलिस चौकी और अधिकारियों को भेज दी गई। इसके बावजूद गांव में शराब का ठेका चल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर रामरिछपाल सिंह गांव में पहुंचकर निरीक्षण कर चले गए, लेकिन ठेके पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने गांव में शराबबंदी लागू करवाने के लिए सीएम विंडो में शिकायत की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें