फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा संसदीय क्षेत्र में 1793029 मतदाता चुनावी मैदान में कूदे 17 प्रत्याशियों के भाग्य का आज करेंगे फैसला

Fri, 24 May 2024 10:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
शिक्षा बोर्ड मुख्यालय से चुनावी सामग्री लेकर बूथों की ओर रवाना होती पोलिंग टीमें। 
विज्ञापन
भिवानी। भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र में नौ विधानसभा क्षेत्रों में 17,93,029 मतदाता लोकसभा चुनावी मैदान में कूदे 17 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करने के लिए शनिवार को मतदान करेंगे। प्रशासन ने भी चुनाव कराने के लिए कमर कस ली है। वहीं चुनावी सामग्री के साथ शुक्रवार शाम को ही पोलिंग टीमें अपने-अपने बूथों पर पहुंच मोर्चा संभाले तैयार बैठी हैं।
विज्ञापन

शनिवार सुबह सात बजे से मतदान आरंभ होगा जो शाम छह बजे तक जारी रहेगा। दिन में पोलिंग बूथों पर ही अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए भोजन की व्यवस्था भी प्रशासन ने कराई है। यानी मतदान बिना रुके जारी रहेगा।
भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र के सभी नौ विधानसभा क्षेत्र में 1187 जगहों पर 1933 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। लोकसभा क्षेत्र में नौ विधानसभा हैं, जिनमें 54-लोहारू, 55-बाढड़ा, 56-दादरी, 57-भिवानी, 58-तोशाम, 68-अटेली, 69-महेंद्रगढ़, 70-नारनौल, 71-नांगल चौधरी शामिल हैं। भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र में कुल 1793029 मतदाता हैं। वहीं भिवानी जिले में बवानीखेड़ा विधानसभा क्षेत्र हिसार लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। बवानीखेड़ा के 215143 मतदाता हिसार लोकसभा क्षेत्र के 28 प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला करेंगे। बवानीखेड़ा को छोड़कर बाकी तीन विधानसभा क्षेत्र लोहारू, भिवानी व तोशाम के मतदाता भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा प्रत्याशी का चयन करने के लिए मतदान करेंगे।
विज्ञापन

-
विधानसभा क्षेत्र- पुरुष- महिला- ट्रासजेंडर- कुल
लोहारू- 107409- 96624- 02- 204035
भिवानी- 122801- 110922- 03- 233726
तोशाम- 117400- 103492- 02- 220894
बवानीखेड़ा- 114745- 100397- 01- 215143
कुल- 462355- 411435- 08- 873798
-
दिव्यांग मतदाता
विधानसभा क्षेत्र- पुरुष- महिला- ट्रासजेंडर- कुल
लोहारू- 1290- 555- 00- 1845
भिवानी- 1283- 755- 00- 2038
तोशाम- 1022- 517- 00- 1539
बवानीखेड़ा- 1393- 679- 01- 2073
कुल- 4988- 2506- 01- 7495
-
85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता
विधानसभा क्षेत्र- पुरुष- महिला- कुल
लोहारू- 1009- 2083- 3092
-भिवानी- 1194- 2177- 3371
तोशाम- 1085- 2342- 3427
बवानीखेड़ा- 1088- 2140- 3228
कुल- 4376- 8742- 13118

पहला मतदाता
विधानसभा क्षेत्र- पुरुष- महिला- कुल
लोहारू- 3256- 1372- 4628
भिवानी- 2570- 1364- 3934
तोशाम- 3393- 1376- 4769
बवानीखेड़ा- 2762- 1144- 3906
कुल- 11981- 5256- 17237
-
सरकारी कर्मचारी मतदाता
विधानसभा क्षेत्र- पुरुष- महिला- कुल
लोहारू- 1704- 67- 1771
भिवानी- 1871- 99- 1970
तोशाम- 2060- 93- 2153
बवानीखेड़ा- 2373- 89- 2462
कुल- 8020- 351- 8371

नौ विधानसभा में 1187 जगहों पर बनाए 1933 बूथ
भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र की सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों में 1187 जगहों पर 1933 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। लोहारू में 159 जगहों पर 230 बूथ, बाढड़ा में 147 जगहों पर 239 बूथ, दादरी में 134 जगहों पर 243 बूथ, भिवानी में 119 जगहों पर 220 बूथ, तोशाम में 136 जगहों पर 233 बूथ, अटेली में 133 जगहों पर 215 बूथ, महेंद्रगढ़ में 146 जगहों पर 220 बूथ, नारनौल में 93 जगहों पर 153 बूथ, नांगल चौधरी में 120 जगहों पर 180 बूथ बनाए गए हैं।

भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से 17 प्रत्याशी मैदान में
भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए 17 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें इंडियन नेशनल कांग्रेस से राव दानसिंह, भारतीय जनता पार्टी से चौ. धर्मबीर सिंह, जननायक जनता पार्टी से राव बहादुर सिंह, बहुजन समाज पार्टी से कमांडर सुनील कुमार शर्मा, भारतीय जवान किसान पार्टी से आनंद कुमार, पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) से बलवान मैदान में हैं। वहीं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से भारत भूषण, सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) से रोहतास, राष्ट्रवादी जन लोक पार्टी से सुभाष के अलावा निर्दलीय उम्मीदवार वर्षा, जगदीश, जयसिंह, इंजीनियर महावीर सिंह यादव, योगबीर सिंह, वेद प्रकाश, सीमा व हेमंत शामिल हैं।



भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र में 1007 शतायु मतदाता
भिवानी महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र के सभी विधान सभा क्षेत्रों में 1007 शतायु मतदाता हैं। इसके अलावा 18 से 19 वर्ष के 40043 और 14300 दिव्यांगजन मतदाता हैं। लोहारू में 147, बाढड़ा में 154, दादरी में 113, भिवानी में 121, तोशाम में 134, अटेली में 94, महेंद्रगढ़ में 90, नारनौल में 61, नांगल चौधरी में 93 मतदाता सतायु हैं। लोहारू में 4628, बाढड़ा में 4683, दादरी में 4783, भिवानी में 3934, तोशाम में 4769, अटेली में 5161, महेंद्रगढ़ में 4739, नारनौल में 3670, नांगल चौधरी में 3676 ऐसे मतदाता जिनकी उम्र 18 से 19 वर्ष है, जो पहली बार मतदान करेंगे। वहीं लोहारू में 1845 दिव्यांगजन, बाढड़ा में 1240, दादरी में 1217, भिवानी में 2038, तोशाम में 1539, अटेली में 2019, महेंद्रगढ़ में 1973, नारनौल में 920 और नांगल चौधरी में 1509 दिव्यांगजन मतदाता हैं।


संसदीय क्षेत्र में 28735 सर्विस वोटर्स
भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र में 28735 सर्विस वोटर्स हैं। लोहारू में 1771, बाढड़ा में 4050, दादरी में 4003, भिवानी में 1970, तोशाम में 2153, अटेली में 4418, महेंद्रगढ़ में 4749, नारनौल में 2345, नांगल चौधरी में 3276 सर्विस वोटर हैं, जिनकी कुल संख्या 28735 है।
-
2019 लोकसभा चुनाव में ये रहे थे नतीजे
लोकसभा चुनाव 2019 में चुनाव में कुल 21 प्रत्याशी मैदान में उतरे थे। इनमें भाजपा प्रत्याशी चौ. धर्मबीर सिंह को 7,36,699 वोट मिले थे। जबकि प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की प्रत्याशी श्रुति चौधरी को 2,92,236 मत मिले थे। वहीं जेजेपी की प्रत्याशी स्वाति यादव को 84,956 वोट मिले थे। इसी तरह रमेश राव को 20,234, बलवान सिंह को 8,065, ललित को 2,938, विनोद को 2,653, मोहद इरफान को 1,601, रजनीश कुमार को 1,397, धर्मबीर सिंह को 1,260 वोट मिलेंगे। वहीं ओमप्रकाश को 1,093, सुरेंद्र धानक को 940, सुधीर कुमार को 883, जगत सिंह को 732, रामकिशन को 625, सुरेशचंद को 587, सत्यपाल को 505, सैलेश कुमार को 480, कुंदन को 443, सतबीर को 433, हैप्पी सिंह को 314 मत मिले थे। इनमें 63.4 फीसदी वोट चौ. धर्मबीर सिंह को मिले थे, जबकि 25.2 फीसदी वोट श्रुति को गए थे। स्वाति यादव को 7.3 फीसदी मत मिले थे। बाकी की जमानत ही जब्त हो गई थी। इन चुनाव में कुल 11,61,115 वोट पोल हुए थे। इस हिसाब से पिछली दफा 74.3 फीसदी ही मतदान हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें