फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सीबीएलयू में पीजी के 40 कोर्सों के लिए जून के अंतिम सप्ताह से आरंभ होंगे दाखिले

Fri, 24 May 2024 10:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
प्रेमनगर ​स्थित सीबीएलयू का मुख्य गेट।
विज्ञापन
भिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय कैंपस में दाखिला प्रक्रिया जून के अंतिम सप्ताह में शुरू होगी। विश्वविद्यालय में 40 कोर्सों की 1692 सीटों पर दाखिले होंगे।
विज्ञापन

कैंपस में विद्यार्थियों के लिए इस सत्र से नए कोर्स शुरू होने की उम्मीद है। फिलहाल अभी दाखिले की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। जून के आखिरी सप्ताह में दाखिले शुरू हो सकते हैं। नए कोर्स आने से विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए दूसरे शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। फिलहाल विश्वविद्यालय में एमएससी कंप्यूटर साइंस, एमएससी बायोटेक्नोलॉजी, एमएससी केमिस्ट्री, एमएससी फिजिक्स, एमबीए के अलावा अन्य कई जरूरी कोर्स संचालित किए जा रहे हैं। अधिसूचना जारी किए जाने के बाद ऑनलाइन फॉर्म भरने आरंभ किए जाएंगे।
विश्वविद्यालय में मौजूद कोर्स और सीटें
कोर्स सीट

एमएससी केमिस्ट्री 75

ड्यूल डिग्री बीएससी साइंस ऑनर्स व एमएससी केमिस्ट्री 30

एमएससी फिजिक्स 60

ड्यूल डिग्री बीएससी ऑनर्स व एमएससी फिजिक्स 30

एमएससी मैथमेटिक्स 60

ड्यूल डिग्री बीएससी ऑनर्स और एमएससी मैथमेटिक्स 30

सर्टिफिकेट कोर्स में वैदिक मैथमेटिक्स 30

एमएससी बायोटेक्नोलॉजी 50

एमएससी बॉटनी 50

एमएससी जूलॉजी 50

एमएससी माइक्रोबायोलॉजी 40

एमकॉम 80

एमबीए (फाइनेंस, मार्केटिंग, एचआर) 60
डिजिटल मार्केटिंग में सर्टिफिकेट कोर्स 20

एमए इकोनॉमिक्स 60

एम फार्मेसी ( इंडस्ट्रियल फार्मेसी ) 06

एम फार्मेसी (ड्रग रेगुलेटरी अफेयर्स) 06

एम फार्मेसी (फार्माकोलॉजी) 06

बैचलर ऑफ मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी 30

मास्टर ऑफ सोशल वर्क 30

एमए पॉलिटिकल साइंस 60

एमए इतिहास 100

एमए अंग्रेजी 60

एमए जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन 30
एमए हिंदी 80

पीजी डिप्लोमा ट्रांसमिशन (हिंदी और इंग्लिश) 30

एमपीईएस 40

एमएससी योग 50

यूजी डिप्लोमा डांस 30

यूजी डिप्लोमा म्यूजिक 30

एमएससी कंप्यूटर साइंस 40

पीजी डिप्लोमा कंप्यूटर एप्लीकेशन 20

पीजी डिप्लोमा साइबर सिक्योरिटी और लॉ 20

एमएससी ज्योग्राफी 60

पीजी डिप्लोमा जिओ इनफॉर्मेटिव 20

एमएससी साइकोलॉजी 60

एडवांस पीजी डिप्लोमा गाइडेंस व काउंसलिंग 30

बी फार्मेसी 60

बी फार्मेसी लेटरल एंट्री 06
विश्वविद्यालय कैंपस में जून के अंतिम सप्ताह में दाखिला प्रक्रिया आरंभ होगी। इनमें 40 कोर्सों के लिए 1,692 सीटों पर दाखिले होंगे। विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं। विद्यार्थी मनपसंद कोर्स में दाखिला लेकर विभिन्न क्षेत्र में रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। नए सत्र से कुछ नए कोर्स संचालित करने की तैयारी की जा रही है। जो विद्यार्थियों के लिए फायदेमंद साबित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. रितु सिंह, रजिस्ट्रार चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय, भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें