फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के नौ हजार बिजली उपभोक्ताओं के बदले जाएंगे मीटर, आधार से होंगे लिंक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। शहर के नौ हजार उपभोक्ताओं के बिजली के मीटर बदले जाएंगे। 31 मार्च से पहले यह काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। इन उपभोक्ताओं के मीटर आधार कार्ड से भी लिंक किए जाएंगे। बिजली निगम ने भिवानी सर्कल के तहत सरचार्ज माफी योजना का लाभ उठाने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन रिवाइज करने का निर्णय लिया है। इसी के तहत इन उपभोक्ताओं के मीटर बदले जाएंगे। भिवानी सर्कल में लगभग तीन लाख 45 हजार बिजली उपभोक्ता हैं।
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा शहरी उपभोक्ताओं के साथ ग्रामीण बिजली उपभोक्ताओं को भी निगम ने दो माह तक बिजली सरचार्ज माफी योजना का लाभ दिया था।
विज्ञापन

निगम के आंकड़ों पर नजर डालें तो बिजली सरचार्ज योजना में 70 फीसदी उपभोक्ताओं ने शामिल होकर बकाया बिलों का भुगतान किया था। भिवानी सर्कल में 14 हजार 593 कनेक्टेड व 31430 डिस्कनेक्टेड उपभोक्ताओं की तरफ निगम का 384.16 करोड़ रुपये बकाया बिजली बिलों का भुगतान बाकी है। जबकि इस योजना में 1 लाख सात हजार ग्यारह उपभोक्ताओं ने सरचार्ज माफी योजना का लाभ उठाया और उनसे करीबन 29 करोड़ रुपये बकाया बिजली बिलों की राशि का भी भुगतान कराया गया। निगम अधिकारियों की मानें तो कनेक्टेड कनेक्शनों की श्रेणी में 84 फीसदी उपभोक्ताओं ने बकाया बिलों का भुगतान किया। जबकि 50 फीसदी डिस कनेक्टेड शहरी व ग्रामीण बिजली उपभोक्ताओं को भी योजना का लाभ दिया गया।


तीन सब डिवीजनों में बदली होंगे बिजली मीटर
सरचार्ज माफी योजना में शामिल होने वाले सभी उपभोक्ताओं के बिजली मीटर बदलने का प्रावधान किया गया है। इसमें भिवानी सर्कल के अंतर्गत तीन डिवीजन आते हैं, जिसमें सिटी डिवीजन भिवानी, सिटी सब अर्बन डिवीजन भिवानी व ऑपरेशन डिवीजन चरखी दादरी शामिल हैं। इन तीनों डिवीजनों में 152921 डिफाल्टर उपभोक्ता हैं, जिसमें 107011 ने ही योजना का लाभ उठाया है।
विज्ञापन


सरचार्ज बिजली बिल माफी योजना का लाभ लेने वाले सिटी डिवीजन भिवानी के करीब नौ हजार शहरी उपभोक्ताओं के बिजली के मीटर बदले जाएंगे। इनमें जिन उपभोक्ताओं के खाते अभी तक आधार लिंक नहीं हुए हैं, उन्हें भी कराया जाएगा। ये कार्य 31 मार्च से पहले हर हाल में पूरा कर लिया जाएगा। इन सभी उपभोक्ताओं के इलेक्ट्रो मैकेनिकल मीटर लगेंगे।
- रवींद्र घणघस, कार्यकारी अभियंता, सिटी डिवीजन भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें