फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 फुट का रोड सिमट कर हुआ 25 फुट का, जाम से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

भिवानी। त्योहार सीजन में शहर के मुख्य बाजारों को जाम से मुक्त बनाने की प्रशासन की कवायद फेल साबित हो रही है। रोक के बावजूद फुटपाथ पर दुकानें सजने और चार पहिया वाहनों की इंट्री से 60 फुट का रोड महज 25 फुट का रह गया है। हालात ये है कि आमने-सामने दो चार पहिया वाहन आते ही जाम लग रहा है और लोग परेशान हो हैं।हम बात कर हे है घंटाघर से सराय चौपटा मार्ग की। शहर के सभी बाजारों का यहीं हाल है।
डीसी ने त्योहारी सीजन को देखते हुए पिछले सप्ताह ही आदेश दिए थे कि बाजारों में अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं होगा। फुटपाथ पर रखा सामान और पीली पट्टी से बाहर खड़े वाहन जब्त किए जाएंगे। पुलिस प्रशासन ने भी बाजारों में जाम की स्थिति से निपटने के लिए होर्डिंग लगाकर कार, ट्रैक्टर, जीप ऑटो, रिक्शा आदि की एंट्री बैन की। बाजारों को जाम मुक्त करने की प्लानिंग तो बनी मगर धरातल पर नहीं उतरी। इस कारण अब यह आमजन परेशान हैं। नगर परिषद ने पुलिस फोर्स लेकर पिछले सप्ताह एक दिन का अभियान चलाया था। लेकिन कर्मचारी अभियान के दौरान आगे बढ़ते रहे और पीछे स्टॉल फिर से सजने लगे।
विज्ञापन


घंटाघर से सराय चौपटा के अलावा घंटाघर से हांसी गेट, फैंसी चौक से नया बाजार मार्ग फूल मार्केट तक, सराय चौपटा से बिचला बाजार, महम गेट से हांसी गेट चौक, रोहतक गेट चौक सभी जगह दुकानदारों ने फुटपाथों पर कब्जा कर रखा है। 20 फुट की दुकान और 10 फुट तक के फुटपाथ पर कब्जा कर दुकानदार 30 फुट की जगह प्रयोग कर रहे है। कुछ दुकानदारों ने तो फुटपाथ पर ही पक्के निर्माण कर लिए है।
त्योहारी सीजन को देखते हुए जिला प्रशासन ने शहर में चार जगह पार्किंग की वैकल्पिक व्यवस्था की। मगर यह दुकानदारों और ग्राहकों को रास नहीं आ रही। नतीजा ये है कि बाजारों में सड़क पर लगाई पीली पट्टी तक तो दुकानदारों का सामान सजा है और सड़क पर वाहन खड़े है।
विज्ञापन

अब कौन झगड़ा करें, नप कर्मी भी शिकायतों के प्रति गंभीर नहीं
समझाने पर भी कुछ दुकानदार मानते ही नहीं। झगड़ा तक करने लगते है। नगर परिषद में भी काफी शिकायतें दी मगर कर्मचारी शिकायतों के प्रति गंभीर नहीं दिखे। यह मार्ग 60 फुट से ज्यादा चौड़ा है मगर अतिक्रमण के कारण 25 फुट तक ही रह गया है। प्रशासन गंभीर हो तो ही आमजन को सुविधा हो सकती
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें