फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीम खेल परिसर से शुरु हुई रन फॉन यूनिटी दौड़, हजारों की संख्या में शामिल हुए युवा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भिवानी। सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस पर भीम स्टेडियम में रन फॉर यूनिटी में हरियाणा विधानसभा की उपाध्यक्ष संतोष यादव युवाओं के संग दौड़ी और एकता का संदेश दिया। संतोष यादव ने बतौर मुख्यातिथि न केवल रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, बल्कि युवाओं के संग दौड़ लगाकर युवाओं में राष्ट्रीय एकता का जज्बा भरा। उन्होंने राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का शुभारंभ सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर किया।
रन फॉर यूनिटी भीम खेल परिसर से शुरू हुई, जो चिड़ियाघर के सामने से शहीद भगत सिंह चौक व भिवानी पब्लिक स्कूल के सामने से होते हुए वापस भीम खेल परिसर में संपन्न हुई। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया, एसडीएम सतीश कुमार, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष मीना परमार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ठा. विक्रम सिंह, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी जेजी बनर्जी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पटेल के विचार से होगा गौरवशाली भारत का निर्माण: डॉ. जगबीर सिंह
भिवानी। मनुष्य का कद तभी बड़ा होता है, जब वह समस्त मानव जाति के उत्थान के लिए खड़ा होता है। सरदार वल्लभ भाई पटेल ऐसे ही विशाल व्यक्तित्व के स्वामी थे। जिन्होंने अखंड भारत की स्थापना करने के लिए अपना सर्वस्व झोंक दिया। उनके बताए रास्ते पर चलकर हम गौरवशाली भारत का निर्माण कर सकते है। उक्त शब्द हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह ने सर्व पल्ली राधाकृष्णन लैब स्कूल में आयोजित सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती कार्यक्रम में कहे। 9
देश की एकता और अखंडता की दिलाई शपथ
भिवानी। सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मित्ताथल के विद्यार्थियों और स्टाफ ने देश की एकता व अखंडता बनाए रखने की शपथ ली। गांव के चारों तरफ रन फॉर यूनिटी भी हुई। प्राचार्य रमेश बूरा ने सभी छात्रों एवं स्टाफ को देश की एकता व अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलवाई। इस अवसर पर भगत सिंह, अमन गौड़, अनिता, कृष्णा, जमुना, कमलेश, बलवान, संजय, अन्नू आदि स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।
भिवानी। राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय में वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर प्राचार्या मंजु गौतम की अध्यक्षता व प्रो. रेखा शर्मा के निर्देशन में एकता दौड़ हुई। प्राचार्या ने हरी झंडी दिखाकर एकता दौड़ को रवाना किया। इस अवसर पर प्रो. सुनीता महत्ता, नरेश दहिया, त्रिलोक चंद, स्वर्ण चंद, सुनीता वर्मा, भीष्म नारायण, सुमित चौहान, प्रवीण, ललित, अजीत आदि मौजूद रहे।
भिवानी। सरदार वल्लभ भाई पटेल की 143वीं जयंती पर जी लिट्रा वैली स्कूल में रन फॉर यूनिटी हुई। प्राचार्या अलका माथुर एवं डीपीई संजय भारद्वाज, प्रवीण ग्रेवाल ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ का आरंभ किया। प्रशासक एसके हलवासिया ने सभी को सरदार पटेल के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके आदर्शों पर चलने का संदेश दिया।
भिवानी। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर एकता दौड़ हुई। स्कूल प्राचार्या किरण गिल ने सभी को एकता की शपथ दिलाई। कुमारी मधु व खुशबू ने सरदार पटेल के जीवन पर आधारित विचारों को भाषण के माध्यम से प्रस्तुत किया।
भिवानी। एसएचटी ग्लोबल सीनियर सेकेंडरी विद्यालय में सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती समारोह मनाया गया। प्रधानाचार्य कमलेश दलाल ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किए। नर्सरी कक्षा के छात्र मयंक शर्मा, यश और केजी कक्षा के कर्ण, मनीष, तूलिका ने कविताएं प्रस्तुत की।
विज्ञापन

भिवानी। राजकीय महाविद्यालय में एकता दौड़ एवं शपथ के माध्यम से विद्यार्थियों ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जंयती एवं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का बलिदान दिवस मनाया। महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. सुरेश कुमारी ने विद्यार्थियों को इन महापुरूषों के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें