फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानी पद्मावती का मजाक उड़ाने वाला व्यक्ति हर हिंदू का दुश्मन : देवा ठाकुर

विज्ञापन
विज्ञापन
रानी पद्मावती का मजाक उड़ाने वाला व्यक्ति हर हिंदू का दुश्मन : देवा ठाकुर
विज्ञापन

भिवानी। राष्ट्रीय राजपूत करनी सेना की राष्ट्रीय संयोजक साध्वी देवा ठाकुर ने कहा कि अगर कोई भी रानी पद्मावती जैसी महान रानियों के चरित्र का मजाक उड़ाया तो उसकी खैर नहीं है। रानी पद्मावती के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाने वाला हर व्यक्ति हर हिंदू का दुश्मन है।
चारा मंडी में सोमवार को आयोजित रैली को संबोधित करते हुए देवा इंडिया फाउंडेशन की डायरेक्टर देवा ठाकुर ने चेतावानी देते हुए कहा कि अगर फिल्म रिलीज हुई तो यह सरकार की सबसे बड़ी हार होगी। सरकार से परे हिंदूवादी लोग ऐसा कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। जिस भी सिनेमा में पद्मावती फिल्म चली उस सिनेमा घर अंजाम बहुत बुरा होगा और इसकी जिम्मेदार होगी सरकार। पद्मावती फिल्म पर रोक लगाने को लेकर सबसे पहला कदम वो खुद उठाएंगी और जिस हिंदू का खून खौलेगा, वह हमारे साथ चलेगा।
विज्ञापन

संजय सिंह अमेठी व भवाली सिंह ने पद्मावती फिल्म पर रोक लगाने का समर्थन करते हुए कहा कि कुछ भी हो जाए, सरकार चाहे या ना चाहे फिल्म को प्रदेश में नहीं चलने दिया जाएगा।
विज्ञापन

साध्वी देवा ठाकुर ने रैली में हर हिंदू को क्रिसमस डे का बहिष्कार करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि यह हिंदुओं का त्योहार नहीं है। रैली को पूर्व भाजपा नेता सूरजपाल अम्मू समेत कई वक्ताओं ने संबोधित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें