फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायानगरी में ‘पराक्रम’ दिखाएगा विक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
मायानगरी में ‘पराक्रम’ दिखाएगा विक्रम
विज्ञापन

बहल । बहल क्षेत्र के लिए 13 अक्टूबर का दिन विशेष अहमियत वाला होगा। उस दिन बहल का नाम मुंबई की फिल्म नगरी में दर्ज होगा। इस दिन बहल के विक्रम चौधरी द्वारा बनाई गई फिल्म ‘कौन मेरा, कौन तेरा’ रिलीज होगी। पूरी तरह से कॉमेडी और पारिवारिक पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म सोशल साइट्स के उन चीटर लड़कों को सबक सिखाएगी, जो भोली भाली लड़कियों को अपने जाल में फंसाकर उनका जीवन बर्बाद कर देते हैं।
विक्रम चौधरी फाउंडेशन के बैनर तले बनी इस पहली फिल्म का फर्स्ट लुक और संगीत 14 सितंबर को जुहू (मुंबई) के एक पांच सितारा होटल रिलीज किया गया। इस अवसर पर बतौर अतिथि फिल्म अभिनेता गोविंदा, कॉमेडियन सुनील पॉल और अन्य मशहूर कलाकार आदि मौजूद रहे। इस फिल्म से विक्रम चौधरी फाउंडेशन फिल्म इंडस्ट्री में इंट्री कर रहे हैं, वहीं इस फिल्म के हीरो और अभिनेता गोविंदा के कजिन ब्रदर आकाश गेहरवार बतौर एक्टर दर्शकों के सामने इंट्रोड्यूस हो रहे हैं।
विज्ञापन

महिला सशक्तीकरण को देगी बढ़ावा
निर्माता विक्रम चौधरी ने अमर उजाला से विशेष बातचीत में बताया कि फिल्म की कहानी महिला सशक्तीकरण पर आधारित है। फिल्म में दर्शाया है कि किस प्रकार से एक संभ्रात परिवार की लड़की कैसे एक लड़का आधुनिक तकनीक का दुरुपयोग कर अपने जाल में फंसाता है। उसकी इज्जत का मजाक उड़ाकर भाग जाता है। इसके बाद भी लड़की हिम्मत नहीं हारती और नई तकनीक से अपना चेहरा बदलकर लड़के को फिर से शादी के लिए राजी कर लेती है। बाद में लड़का समाज के समक्ष अपना अपराध स्वीकार करता है तो लड़की उसे माफ कर देती है। लेखक आरपी सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म का गीत, संगीत शमशेर मेहंदी (दलेर मेहंदी के भाई) ने दिया है। फिल्म के पांच गीतों से दो गीत मिक्का सिंह ने, दो गीत शमशेर मेहंदी और एक गीत अन्य ने गाया है।
विज्ञापन


नवोदय देवराला के विद्यार्थी रहे हैं विक्रम
विक्रम ग्रेजुएशन करने तक बहल में ही रहे हैं। शुरुआत में वे नवोदय विद्यालय देवराला के विद्यार्थी रहे। बहल में हार्डवेयर व्यवसायी रहे स्व. शिवकुमार चौधरी के विक्रम चौधरी मंझले पुत्र हैं। उनके बड़े भाई विष्णु चौधरी और अनुज विकास चौधरी बनारस में उद्योगपति हैं। विक्रम के पारिवारिक मित्र मार्केट कमेटी बहल के चेयरमैन सुशील केडिया ने बताया कि विक्रम शुरू से ही महिला सशक्तीकरण के पक्षधर रहे हैं। उसी थीम पर फिल्म बनाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें