फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: नगर परिषद कार्यालय में पहुंची 17 हजार नई स्ट्रीट लाइटें, जल्द शहर में करेंगी जगमगाहट

Tue, 16 Jan 2024 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
​नगर परिषद कार्यालय भिवानी में ट्रक से स्ट्रीट लाइट उतारते कर्मी। 
विज्ञापन
राहुल तंवर
विज्ञापन

भिवानी। नगर परिषद कार्यालय में अब 17 हजार नई स्ट्रीट लाइटों की खेप पहुंच गई है। ये नई स्ट्रीट लाइटें जल्द ही पूरे शहर में जगमगाहट करेंगी। इसके लिए नगर परिषद ने पूरे शहर के 31 वार्डाें में सर्वेक्षण भी करा लिया है।
अब शहर की सड़कों की चौड़ाई के हिसाब से ही वाट क्षमता की स्ट्रीट लाइटें लगेंगी। इसकी डीपीआर जल्द तैयार होगी। पूरे शहर में नगर परिषद 23 हजार नई स्ट्रीट लाइट लगाएगा। इसके लिए नए स्ट्रीट पोल लगाने और क्षमता व एरिया के हिसाब से स्ट्रीट लाइटों की क्षमता भी तय होगी।
विज्ञापन

भिवानी नगर परिषद ने 17 हजार नई स्ट्रीट लाइटों की खेप मंगवा ली है। ये स्ट्रीट लाइटें फिलहाल नगर परिषद कार्यालय में रखवाई गई हैं, लेकिन इन लाइटों से जल्द ही शहर के मुख्य चौराहें और गलियां भी रोशन होंगी। नगर परिषद ने शहरी दायरे के सभी 31 वार्डों में स्ट्रीट लाइट लगाने का सर्वेक्षण भी कराया है। इस सर्वेक्षण के हिसाब से नगर परिषद अब सड़कों की चौड़ाई यानी सड़कों के दायरे के हिसाब से ही नई स्ट्रीट लगाते समय उसकी क्षमता तय करेगा। यानी जहां 100 वाट की स्ट्रीट लगने से पर्याप्त रोशनी होगी वहां उतनी ही क्षमता की स्ट्रीट लगाएगा। जहां इससे अधिक क्षमता की स्ट्रीट लगाने से पर्याप्त रोशनी होगी, वहां उसी क्षमता की स्ट्रीट लाइट प्राइम लोकेशन पर लगाएगा, ताकि स्ट्रीट लाइट की रोशनी पूरे इलाके को कवर करे।
फिलहाल शहर के अंदर लगाई गई लाइटें अव्यवस्थित ढंग से भी लगी हैं, जिनका दायरा अधिकांश दायरे को कवर करने की बजाए कुछ चुनिंदा लोकेशन पर ही उजाला कर रहा है। लेकिन नई स्ट्रीट लाइट लगाने से पहले नया स्ट्रीट पोल भी लगाया जाएगा। इसके लिए नए सिरे से तारबंदी और स्ट्रीट पोल लगाने की लोकेशन तय होगी।
विज्ञापन


नगर परिषद के पास करीब 17 हजार नई स्ट्रीट लाइटें आ चुकी हैं। फिलहाल पूरे शहर के 31 वार्डों में सर्वेक्षण के हिसाब से नई स्ट्रीट लाइट लगाने और नए ऑटोमेटिक पैनल स्थापित करने के अलावा वायरिंग लगाने के मसौदे की डीपीआर तैयार की जाएगी। इसके बाद ही इस संबंध में टेंडर और वर्कऑर्डर कराने की प्रक्रिया शुरू होगी। पूरे शहर में करीब 23 हजार नई स्ट्रीट लाइटें लगेंगी। -भवानी प्रताप सिंह, चेयरपर्सन प्रतिनिधि, नगर परिषद भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें