फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: 12वीं की परीक्षा में 17 नकलची पकड़े, रोहतक केंद्र से एक पर्यवेक्षक कार्यमुक्त

विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान परीक्षार्थी के पेपर की जांच करते बोर्ड अध्यक्ष डॉक्टर पवन कुमार।
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा की संगीत व व्यवसाय अध्ययन विषय की परीक्षा के दौरान 17 नकल के मामले दर्ज किए गए जबकि रोहतक के एक परीक्षा केंद्र से अनुपस्थित पाए जाने पर एक पर्यवेक्षक को कार्यभार मुक्त कर दिया गया।
विज्ञापन

शनिवार को प्रदेशभर में 1070 परीक्षा केंद्रों पर 35,707 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने बताया कि उन्होंने स्वयं नारनौल के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर छापेमारी की। नारनौल स्थित आदर्श उच्च विद्यालय नारनौल-03 में परीक्षार्थियों की तलाशी के दौरान नकल के दो मामले दर्ज किए गए।
वहीं उड़नदस्ते ने रोहतक के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिंहपुरा खुर्द में नियुक्त पर्यवेक्षक शीला छिल्लर, प्रवक्ता अंग्रेजी को परीक्षा ड्यूटी से अनुपस्थित पाए जाने पर कार्यभार मुक्त कर दिया। इसके अतिरिक्त उड़नदस्ते ने आदर्श गुरुकुल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिंहपुरा सुंदरपुर (रोहतक) में संगीत विषय के 11 और व्यवसाय अध्ययन के दो परीक्षार्थियों के पास अनुचित सामग्री पाए जाने पर कुल 13 नकल के मामले दर्ज किए। उपमंडल प्रश्न पत्र उड़नदस्ता हथीन (पलवल) ने निरीक्षण के दौरान दो और नकल के मामले दर्ज किए।
विज्ञापन

बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि 30 मार्च को आयोजित होने वाली सीनियर सेकेंडरी की पंजाबी एवं संस्कृत साहित्य वेद सिद्धांत (आर्ष पद्धति गुरुकुल, पारंपरिक संस्कृत विद्यापीठ) विषयों की परीक्षा में प्रदेशभर के 432 परीक्षा केंद्रों पर 15,582 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें