फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: नपा चुनाव लोहारू में प्रधान पद के लिए 17 उम्मीदवार मैदान में, 8 ने लिया नामांकन वापस

Wed, 19 Feb 2025 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
लोहारू के वार्ड न. 4 से निर्विरोध पार्षद महेश कुमार को पार्षद का प्रमाण पत्र देते निर्वाचन अधिक
विज्ञापन
लोहारू। लोहारू नगर पालिका अध्यक्ष पद और 14 वार्डों के पार्षद पद के लिए बुधवार को नामांकन पत्र वापस लेने के दिन प्रधान पद के 25 उम्मीदवारों में से 8 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र वापस ले लिया। वहीं 14 वार्डों के पार्षद पद के लिए 49 उम्मीदवारों में से 11 उम्मीदवारों ने नामांकन वापस ले लिया। शाम तीन बजे बाद सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न प्रदान किया।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 4 से एक नामांकन पत्र होने के कारण महेश कुमार को पार्षद घोषित करते हुए निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम मनोज दलाल ने महेश कुमार को पार्षद का प्रमाण पत्र प्रदान किया। लोगों ने महेश कुमार के निर्विरोध चुने जाने पर बधाई दी है।
नगर पालिका अध्यक्ष पद से कुसुम, सुनील कुमार, ज्योति, राजेराम, विकास सैनी, पूजा सैनी, हरपाल और कन्हैयालाल सैनी ने नामांकन पत्र वापस ले लिया। वहीं अब प्रदीप सैनी, पवन कुमार, सुरेश सिंह, राजकुमार, देवी सिंह सोनी, कमल किशोर, प्रदीप कुमार बंटी, महेश गांधी, सुभाष पुत्र ताराचंद, रजत खुराना, संजय खंडेलवाल, सुभाष चंद्र पुत्र बहादुर सैनी, मंजीत, रामभगत सोलंकी, रामसिंह, महेंद्र सिंह, रामप्रकाश चुनाव मैदान में डटे हैं तथा जिन्हें चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा वार्ड नंबर एक से ममता, सरोज कुमारी, पूजा, वार्ड नंबर 2 से नवीन कुमार ने नामांकन वापस ले लिया और सुनील सोलंकी व रमन चुनाव मैदान में डटे हैं। वार्ड नंबर 3 से दीपक के नामांकन वापस लेने के बाद सुरेंद्र कुमार, राजेश कुमार सैनी चुनाव मैदान में डटे हैं और वार्ड नंबर 4 से केवल महेश गांधी ने निर्विरोध पार्षद चुने गए।
वार्ड नंबर 5 से किरण कुमारी, संजू कुमारी तथा वार्ड नंबर 6 से प्रीति, पूजा, मोना देवी, वार्ड नंबर 7 से सुमेर सिंह, सुदेश और अशोक कुमार चुनाव मैदान में डटे हैं। वार्ड नंबर 8 से संतलाल और ममता बाई मैदान में हैं और समुंद्र सिंह, सोनू ने नामांकन वापिस ले लिया, वार्ड नंबर 9 से रवि अग्रवाल, सुनील कुमार, नवीन और चेतन गोयल चुनाव मैदान में हैं तथा प्रदीप कुमार ने नामांकन वापस ले लिया, वार्ड नंबर 10 से संदीप, जयसिंह, मनोज कुमार चुनाव मैदान में हैं तथा कन्हैयालाल, महेश व निरंजन ने नामांकन वापस ले लिया।
वार्ड नंबर 11 से रूबी, पूजा सैनी और आशा चुनाव मैदान में हैं। वार्ड नंबर 12 से दिव्या, ज्योति चुनाव मैदान में हैं और हिमानी सैनी ने नामांकन वापस ले लिया। वार्ड नंबर 13 से सुशील कुमार, महेंद्र सिंह, अजय शर्मा और रिकी चुनाव मैदान में हैं। वार्ड नंबर 14 से वीर सिंह, अंतर सिंह, रामप्रकाश चुनाव मैदान में हैं और मोहित ने नामांकन वापस ले लिया। इस मौके पर निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम मनोज दलाल, तहसीलदार नवनीत, नायब तहसीलदार शेखर नरवाल,नगर पालिका सचिव तेजपाल तंवर, दीपक शर्मा, श्याम सुंदर सांगवान, राजीव वत्स, अनिल मेचू सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
जातिगत समीकरणों के फेर में उलझा चेयरमैन पद का चुनाव, साइलेंट वोटर बिगाड़ेंगे चुनावी गणित
संवाद न्यूज एजेंसी
लोहारू। लोहारू नगर पालिका की बिछ चुकी चुनावी बिसात के बीच भले ही शहर के विकास का मुद्दा प्रत्येक उम्मीदवार की जुबान से सुना जा सकता है लेकिन इस बार प्रत्यक्ष तौर से हो रहा नगर पालिका अध्यक्ष पद का चुनाव जातिगत समीकरणों में उलझता दिखाई दे रहा है।
कई उम्मीदवारों ने अपने अपने बिरादरी भाईयों की मीटिंग बुलाकर अपनी उम्मीदवारी को मजबूत तो कर लिया लेकिन सर्व समाज की एकजुटता और शहर के विकास के मु्द्दे इसमें गौण होते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि 2 मार्च को चुनाव होंगे और उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 12 मार्च को चुनाव परिणामों के दिन होगा।
लोहारू शहर में सबसे अधिक सैनी समाज के लोगों के वोट हैं लेकिन सैनी समाज से 7 उम्मीदवार मैदान में डटे हैं। इससे सैनी समाज के वोट बटते दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा दूसरे नंबर पर शहर में नायक समाज के लोगों के वोट हैं और नायक समाज के लोगों ने बैठक कर पवन कुमार को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। यहीं नहीं खटीक समाज के लोगों के भी शहर में अच्छे खासे वोट बताए जा रहे हैं जिन्होंने बैठक कर राम भगत सोलंकी को उम्मीदवार घोषित किया है।
इसके अलावा महाजन समाज से संजय खंडेलवाल, प्रदीप तायल और राजकुमार चुनाव मैदान में डटे हैं। इसके अलावा उम्मीदवार देवी सिंह सोनी की समाजसेवी की छवि उन्हें मजबूत बना रही है। शहर में इन जातिगत समीकरणों के बीच शहर के विकास का मुद्दा गौण होता दिखाई दे रहा है। लेकिन उम्मीदवारों को बुधवार को चुनाव चिह्न अलॉट हुए हैं और चुनावी माहौल बनने में समय लगेगा। कौन उम्मीदवारों वोटरों को लुभाने में कामयाब हो पाता है इसका फैसला अभी चुनावी माहौल जमने के बाद ही पता चल पाएगा। बहरहाल शहर के लोगों की प्राथमिकता शहर के समग्र विकास को महत्व देने वाले किसी पढ़े लिखे और शिक्षित उम्मीदवार को चेयरमैन की कुर्सी पर देखना माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें