फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 168 खिलाड़ियों को दो करोड़ 23 लाख 75 हजार रुपये का कैश अवार्ड मिलेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। खेल विभाग की ओर से वर्ष 2020-21 की खेल उपलब्धियों के आधार पर अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के आवेदन पत्रों का निरीक्षण करने के बाद नकद इनाम की सूची विभागीय वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। जिले से 168 अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय खिलाड़ियों को नकद इनाम दिया जाएगा। जिले के खिलाड़ियों को दो करोड़ 23 लाख 75 हजार रुपये का कैश अवॉर्ड मिलेगा।
विज्ञापन

अगर किसी खिलाड़ी को किसी भी प्रकार की कोई आपत्ति है तो वे खेल एवं युुवा कार्यक्रम विभाग में संपर्क कर सकते है। इसके लिए 10 नवंबर अंतिम तिथि दी गई है। ताकि खिलाड़ियों को दिए जाने वाले इनाम में किसी तरह की कोई समस्या का सामना न करना पड़े। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी प्रीतम सिंह ने बताया कि कैश अवार्ड के लिए जिले से 168 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। जिस भी खिलाड़ी को कोई आपत्ति है तो वे विभाग में संपर्क कर सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें