फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे में आए 3.83 लाख चोरी के आरोपी, चेहरा धूंधला होने के कारण नहीं हो पा रही पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। ट्रांसपोर्टर की गाड़ी को पंक्चर करने के बाद शीशा तोड़कर 3.83 लाख रुपये चोरी के मामले में पुलिस बुधवार को सीसीटीवी फुटेज खंगालती रही। कैमरे में तो संदिग्ध कैद हो गए मगर चेहरा धुंधला आने के कारण पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने चार स्थानों के सीसीटीवी फुटेज चेक किए जिनमें चोर बाइक पर गाड़ी का पीछा करते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस ने अब एसबीआई बैंक में पत्र लिखकरर सीसीटीवी फुटेज मांगी है। पुलिस को शक है कि चोर बैंक से ही गाड़ी का पीछा कर रहे होंगे और वहां की फुटेज में चोरों के चेहरे और बाइक नंबर मिल सकते हैं। वहीं, पुलिस साइबर की मदद से एरिया के डंप भी उठवा रही है। पुलिस पहले चोरी के मामलों में पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
ये है मामला
सिवानी क्षेत्र के गांव गंगाला निवासी नरेश अग्रवाल, उनके भाई श्याम अग्रवाल का मुंबई में ट्रांसपोर्ट का बिजनेस है। उनकी बहन बलियली गांव में शादीशुदा है और उनकी भांजी की शादी है। शादी की तैयारियों में परिवार के सदस्य मंगवार को भिवानी शहर में खरीददारी के लिए आए हुए थे। शाम साढ़े चार बजे कुछ चोरों ने उन्हें अपना निशाना बनाया और रोहतक रोड पर रोडवेज वर्कशॉप मोड़ पर राधा स्वामी से थोड़ा आगे पंक्चर की दुकान पर उनकी गाड़ी का शीशा तोड़ रुपयों से भरा बैग चोरी कर ले गए। उन्होंने बताया था कि मंगलवार दोपहर करीब एक बजे एसबीआई बैंक से चार लाख 25 हजार रुपये निकाले। 25 हजार रुपये उन्होंने जेब में रखे और चार लाख एक तौलिये में लपेटकर रख लिये थे। बैंक ऑफ बड़ौरा के पास एक गारमेंट शॉप से उन्होंने करीब 16 हजार छह सौ रुपये की खरीददारी की। यहां से एक पॉलिथीन लेकर बचे हुए करीब तीन लाख 83 हजार चार सौ उसमें डालकर गाड़ी में रख लिए। शाम करीब साढ़े चार बजे वे गारमेंट शॉप से निकले। जब वह अपनी एक बहन को बस स्टैंड पर छोड़ने जा रहा था तो बाइक सवार दो युवकों ने बताया कि उनकी गाड़ी के पिछले टायर में पंक्चर है। उन्होंने एक टायर पंक्चर की दुकान पर पंक्चर लगवाने लगे। उस समय गाड़ी में वे दोनों भाई, भांजा अंकित व एक अन्य मुकेश था। दुकानदार पेंचर पंक्चर लगा रहा था तो वे सभी दुकान के अंदर जाकर बैठ गए। इसी दौरान कोई गाड़ी का शीशा तोड़कर रूपयों वाला थैला चोरी कर ले गया था। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
शहर में चार जगहों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई हैं जिनमें संदिग्ध के चेहरे धुंधले नजर आ रहे हैं। बैंक की सीसीटीवी फुटेज के लिए लेटर दिया गया है। शुक्रवार को बैंक की सीसीटीवी फुटेज मिलेगी। साथ ही अन्य जगहों की फुटेज भी ली जा रही है।
नरेंद्र कुमार, जांच अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें