एचएसईबी यूनियन ने लिया अनिश्चितकालीन धरने का निर्णय
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी
बिजली निगम के दो पदाधिकारियों राजबीर फोरमैन और ऋषि राम एसएसए एचएसईबी वर्कर्स यूनियन बिजली निगम सर्कल भिवानी को गत 26 अप्रैल को निलंबित किया गया था। जिसका एचएसईबी वर्कर्स यूनियन हैड ऑफिस भिवानी ने पुरजोर विरोध किया तथा गत शुक्रवार को रोष प्रदर्शन कर अधीक्षक अभियंता को एक मई से अनिश्चित धरने का ज्ञापन दिया गया था।
जिसके एवज में मंगलवार को सुबह नौ बजे से सांय पांच बजे तक अधीक्षक अभियंता व कार्यकारी अभियंता सिटी भिवानी के विरोध में धरना प्रदर्शन किया गया तथा जमकर नारेबाजी की गई। इस धरने की अध्यक्षता सर्कल सचिव महेश रोहिल्ला ने की तथा संचालन सचिव पंकज ने की। इस धरने में स्टेट कार्यकारिणी के पदाधिकारी राजबीर रोहिल्ला, वरिष्ठ उपप्रधान, राजकुमार सांगवान ऑडिटर, महाबीर पहलवान उप-महासचिव ने भाग लिया। धरने पर स्टेट कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने निगम प्रशासन को ललकारते हुए ऐलान किया गया कि निगम प्रशासन आज ही दोनो पदाधिकारियों के विरुद्ध जारी किए तुगलकी निलंबन फरमान को तुरंत प्रभाव से वापिस लया जाए अन्यथा कल से पूरे हरियाणा प्रदेश में निगम प्रशासन के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
इसी कडी में मंगलवार को सांय 4:30 बजे अधीक्षक अभियंता एसएस सांगवान ने यूनियन के पदाधिकारियों को मीटिंग के लिए बुलाया तथा दोनों कर्मचारियों के खिलाफ जारी किए गए निलंबन आदेश को खारिज कर दिया गया। यह मीटिंग करीब तीन घंटे चली जिसमें ये निर्णय लिया गया।
धरने को सफल बनाने के लिए अध्यापक संघ के महासचिव संजीव मंदौला व रोडवेज यूनियन के चेयरमैन ओमप्रकाश ग्रेवाल ने आश्वासन दिया कि यदि आज निगम प्रशासन दोनो कर्मचारियों निलंबन आदेश रद्द नहीं करता है तो अध्यापक संघ व रोडवेज यूनियन भी इसके समर्थन में धरना-प्रदर्शन करेगा। हिसार के सर्कल सचिव दलिप सोनी व यूनिट पदाधिकारी सतबीर गोस्वामी, कृृष्ण कुमार, रविन्द्र बिश्नोई, दिनेश शर्मा, एचएसईबी वर्कर यूनियन के पूर्व उप महासचिव नरेन्द्र खोखर, रोहतक सर्कल से यागमित्र दांगी, संदीप गोयत ने धरने पर आकर समर्थन दिया। इस धरने में विनोद सोनी डीसीओ, रामनिवास कौशिक सह संपादक, कर्मबीर, जयबीर, राजेन्द्र, बवानी खेड़ा तोशाम जुई व भिवानी के विभिन्न कर्मचारियों ने भाग लिया।