फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका चुनाव के मद्देनजर रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका चुनाव के मद्देनजर रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त
विज्ञापन

भिवानी।
नगर पालिका चुनाव के मद्देनजर अतिरिक्त उपायुक्त एवं अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. संगीता तेतरवाल ने बवानीखेड़ा नगरपालिका चुनाव के लिए भिवानी के एसडीएम सतीश कुमार को निर्वाचन अधिकारी और बवानीखेड़ा के नायब तहसीलदार राजेंद्र सिंह को सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया है। इसी प्रकार से सिवानी नगर पालिका चुनाव के लिए सिवानी के तहसीलदार रत्नलाल जांगड़ा को सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया है।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश में 13 मई को नगर पालिकाओं के चुनाव संपन्न होने हैं। जिला भिवानी में सिवानी, लोहारू व बवानीखेड़ा नगर पालिकाओं के चुनाव होने हैं। चुनाव प्रक्रिया के चलते आचार संहिता लागू हो चुकी है। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार प्रदेश के मुख्य सचिव ने कर्मचारियों व अधिकारियों के तबादलों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने तक अधिकारियों व कर्मचारियों के तबादले नहीं हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
इस प्रकार है चुनाव की प्रक्रिया
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी की गई अधिसूचना के अनुसार 27 अप्रैल से दो मई तक सुबह 11 से शाम तीन बजे के दौरान नामांकन फार्म भरे जाएंगे। इसी प्रकार तीन मई को सुबह 11 बजे तक नामांकन फार्मों की कमी को दूर किया जा सकेगा। चार मई को सुबह 11 से तीन बजे के बीच नामांकन फार्म वापस लिए जाएंगे। चार मई को ही शाम तीन बजे के बाद चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। मतदान 13 मई को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा। उसी दिन मतदान केंद्रों पर गिनती का कार्य संपन्न होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें