फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना की खुली भर्ती के लिए पंजीकरण 30 तक

विज्ञापन
विज्ञापन
सेना की खुली भर्ती के लिए पंजीकरण 30 तक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी
आगामी 15 से 22 मई को महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, चरखी दादरी और भिवानी जिलों के युवाओं की खुली भर्ती होगी। इच्छुक आवेदक वेबसाइट (डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट ज्वाइनइंडियनआर्मी डॉट एनआईसी डॉट इन) पर अपना पंजीकरण 30 अप्रैल तक करवा सकते हैं। इस बार रोल नंबर एडमिट कार्ड के साथ दिए जाएंगे। दादरी सेना भर्ती कार्यालय के भर्ती निदेेशक कर्नल अजीत कुमार पिल्लई ने बताया कि प्रार्थी आवेदन करते समय ध्यान रखें कि जितनी बार भी ऑनलाइन फार्म खाता खोले तो अंत समय में सबमिट का बटन जरूर दबाएं, ताकि आवेदन पूरी तरह से सेव हो सके। आवेदन करते समय प्रार्थी को किसी प्रकार की समस्या आती है तो भर्ती कार्यालय से पूछताछ कर सकता है। कर्नल पिल्लई ने बताया कि प्राथी भर्ती के समय मूल प्रमाण पत्र जरूर लेकर आएं। मैट्रिक, 12वीं का प्रमाण-पत्र, बोनाफाइड हरियाणा निवास प्रमाण-पत्र, जाति एवं चरित्र प्रमाण-पत्र, एनसीसीए डायरेक्टर डिर्पाटमेंट ऑफ यूथ अफेयर्स हरियाणा द्वारा जारी ग्रेडेसन सर्टिफिकेट का खेल प्रमाण-पत्र, पूर्व सैनिक विधवा के पुत्र का संबंध प्रमाण-पत्र और नेशनल ओपन स्कूल के प्रार्थी अपने साथ आठवीं व नौंवीं कक्षा के स्थानांतरण प्रमाण-पत्रों की मूल कॉपी साथ लेकर आएं अन्यथा भर्ती में शामिल नहीं हो सकेंगे। वेबसाइट पर बिना पंजीकरण किए उम्मीदवार को भर्ती में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें