फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2 लाख इनामी की सर्कल कबड्डी 22 से 24 तक

विज्ञापन
विज्ञापन
2 लाख इनामी की सर्कल कबड्डी 22 से 24 तक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
मां दुर्गा भवानी शेरोंवाली मेला उत्सव पर नवरात्रों में 22 से 24 मार्च तक गांव तिगड़ाना में हरियाणा स्टाइल सर्कल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रथम पुरस्कार 2 लाख रुपये रखा गया है। प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा राष्ट्रीय नेता नीरज राजनाथ सिंह, कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़, श्रम मंत्री नायब सिंह सैनी व मुख्यमंत्री के ओएसडी अमरेंद्र सिंह करेंगे।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत करते हुए दुर्गा मंदिर चेरिटी चेरिटी ट्रस्ट के सदस्य एवं प्रतियोगिता के आयोजक मनोज तंवर तिगड़ाना ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा राष्ट्रीय नेता नीरज राजनाथ सिंह, कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़, श्रम मंत्री नायब सिंह सैनी व मुख्यमंत्री के ओएसडी अमरेंद्र सिंह करेंगे। प्रतियोगिता का समापन 24 मार्च को विदेश राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह व विधायक बिशंबर वाल्मीकि करेंगे। प्रतियोगिता में पहला इनाम 2 लाख रुपये, द्वितीय 1 लाख रुपये और तृतीय इनाम 51 हजार रुपये होगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए टीम इंट्री 20 मार्च तक होगी। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता के दौरान उपस्थित मंत्रियों से हरियाणा स्टाइल सर्कल कबड्डी को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता देने के लिए मांग पत्र रखा जाएगा। पत्रकार वार्ता में दीपा तंवर, पार्षद सुभाष, बबीता तंवर, बीडीसी चेयरमैन नरेंद्र शर्मा, मैनपाल, तिगड़ाना, प्रमोद शर्मा पप्पू, मुकेश तंवर, उपेन्द्र तंवर, रोशन तंवर, हरियाणवी कलाकार सज्जन परमार, रामपाल परमार, रामबिलास शर्मा, पवन ठाकुर, सोनू गुर्जर, औकेन्द्र राणा, राजेन्द्र शर्मा, प्रमोद शर्मा, भवानी सिंह तिगड़ाना, उमेद सिंह भिवानी, ओमबीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें