फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा आज, नहीं मिले सेकड़ों परीक्षार्थियों को रोल नंबर

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षा से एक दिन पहले शिक्षा बोर्ड में रोल नंबर लेने के लिए देर रात तक भटकते रहे परीक्षार्थी
विज्ञापन

भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा बुधवार 7 मार्च से दसवीं व बारहवीं की परीक्षा शुरू की जा रही है। प्रदेश भर के करीब 8 लाख 23 हजार बच्चे परीक्षा देंगे। बोर्ड की तरफ से यूं तो तैयारी पूरी कर ली गई है, लेकिन परीक्षा से ठीक एक दिन पहले तक सैकड़ों परीक्षार्थियों के घर पर उनके रोल नंबर तक नहीं पहुंच पाए। परीक्षा से एक दिन पहले पंचकूला, फतेहाबाद, हिसार, जींद, पलवल, सिरसा सहित अनेक जिलों के परीक्षार्थी रोल नंबर लेने के लिए मंगलवार रात तक बोर्ड परिसर में भटकते रहे। बोर्ड कार्यालय में देर रात तक कतार में लगकर विभिन्न जिलों के लगभग तीन सौ विद्यार्थियों ने अपने रोल नंबर लिए। कई परीक्षार्थियों को तो रोल नंबर ना मिलने पर निराश ही लौटना पड़ा।
सैकड़ों परीक्षार्थी व उनके अभिभावक मंगलवार सुबह से बोर्ड की दसवीं व बारहवीं की ब्रांच में रोल नंबर लेेने के लिए चक्कर काटते रहे। बोर्ड मुख्यालय से काफी दूर होने के कारण पंचकूला, सिरसा, करनाल जिलों के परीक्षार्थियों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ी। परीक्षार्थियों की समस्या को देखते हुए बोर्ड अधिकारियों को स्पेशल ड्यूटी लगानी पड़ी।
विज्ञापन


निराश होकर लौटे
चौंकाने वाली बात यह है कि दसवीं और बारहवीं के परीक्षार्थी रोल नंबर लेने के लिए मंगलवार रात 10 बजे तक शिक्षा बोर्ड कार्यालय में कतारों में लगे रहे। वहीं, दूर जिलों से आए अनेक परीक्षार्थी और उनके अभिभावक घर जाने के लिए बस या ट्रेन ना मिलने की चिंता में शाम चार-पांच बजे ही बिना रोल नंबर के निराश लौट गए।

भाई का रोल नंबर लेने फतेहाबाद से आया हूं। दो दिन से बोर्ड कार्यालय का चक्कर काट रहा हूं, लेकिन अभी तक रोल नंबर नहीं मिल पाया। पहले यहीं से ऑनलाइन फार्म भराया गया था इसके बावजूद भी रोल नंबर नहीं मिला। कर्मचारी कह रहे हैं कि फार्म लेट भरा गया है, इसलिए रोल नंबर नहीं आया। इसके लिए कभी किसी ऑफिस में भेज दिया जाता है तो कभी किसी।
-राजकुमार फतेहाबाद, कक्षा 12वीं

पंचकूला से 12 वीं की ओपन परीक्षा के लिए फार्म भरा था, लेकिन बोर्ड से रोल नंबर नहीं मिला। जिसके कारण दो दिन से ऑफिसों के चक्कर काट रहा हूं, लेकिन कोई हल नहीं निकल पा रहा। ऑफिस में बैठे कर्मचारी भी कभी किसी रूम में भेज रहे तो कभी किसी ऑफिस में भेज रहे हैं।
कोमल, पंचकूला

--
महेंद्रगढ़ से पेपर के लिए आनलाइन फार्म भरवाया था लेकिन रोल नंबर नहीं आया। फार्म भरने वाले से भी जानकारी ली तो वह भी कुछ नहीं बता पा रहा है। अब रोल नंबर न मिलने पर परेशान होना पड़ रहा है।
छात्रा आरती, महेंद्रगढ़

पंचकूला सेंटर होने की बजाय पलवल सेंटर दिया गया है। बहन सितारा का पेपर है और पलवल की दूरी भी बहुत है। अब सुबह से कभी एप्लीकेशन लिखकर दे रहे हैं तो कभी कोई दस्तावेज जमा करवाया जा रहा है। लेकिन अभी तक कोई हल नहीं हुआ।
विज्ञापन

रामपाल, पंचकूला

--
बोर्ड द्वारा वैसे तो सभी परीक्षार्थियों के रोल नंबर जारी कर दिए गए हैं। इसके बावजूद किसी तरह किसी परीक्षार्थी का रोल नंबर नहीं पहुंचा और उसके पास रसीद है तो उसकी रसीद के आधार पर मंगलवार रात तक रोल नंबर दिए गए। बोर्ड द्वारा रोल नंबर के लिए जिला स्तर पर ऐसी कोई व्यवस्था नहीं की गई है। मैं खुद भी रोल नंबर बंटवाने के लिए रात तक बोर्ड में ही बैठा हुआ हूं, जो बच्चे आए है उन्हें रोल नंबर दिए गए।
- डॉ. जगवीर, चेयरमैन हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें