खेल स्पर्धा में सुमन व मोहिनी चुनी गईं बेस्ट एथलीट
भिवानी। आदर्श महिला महाविद्यालय में वीरवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्पर्धा में सुमन और मोहिनी को बेस्ट एथलीट का खिताब मिला। वीरवार को आदर्श महिला कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में एडीसी संगीता तेतरवाल व सीबीएलयू रजिस्ट्रार प्रो. ललिता गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता महाविद्यालय प्रबंधकारिणी समिति की प्रधान दर्शना गुप्ता ने की। रंग-बिरंगे गुब्बारें आसमान में छोड़कर छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। एडीसी संगीता तेतरवाल ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में आंचल प्रथम, प्रियंका द्वितीय व सावन तृतीय और मनीषा गोयल को सांत्वना पुरस्कार मिला। लंबी कूद में मोहिनी ने पहला, सुमन ने दूसरा और नेहा ने तीसरा, तिहरी कूद में सुमन प्रथम, सीमा द्वितीय व दीपिका तृतीय पर रहीं।
इस अवसर पर प्रबंधकारिणी समिति के सह सचिव विरेद्र भोडुका, संयुक्त सचिव मुकेश गुप्ता, समिति के सदस्य पवन बुवानीवाला, महाविद्यालय की पूर्व प्राचार्या पुष्पा शर्मा, पूर्व प्राध्यापिका रजनी गुप्ता, सविता श्योराण, मनजीत मरवाहा व महाविद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
-----
प्रतियोगिता का परिणाम
खेल प्रथम द्वितीय तृतीय
100 मी. मोहिनी सुमन सीमा निशा
200 मी. अनिता निकिता कविता
400 मी. अनिता सीमा कविता
800मी. ज्योति कविता अनिता
1500मी. कविता प्रियंका अनिता