फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर 23 को पॉलीथीन कचरे से मुक्त बनाने के लिए चलाया अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर 23 को पॉलीथिन कचरे से मुक्त बनाने के लिए चलाया अभियान
विज्ञापन

भिवानी। सेक्टर 23 के निवासियों ने अपने हाथ बढ़ाते हुए सेक्टर को पॉलीथिन के कचरे से मुक्त करने का बीड़ा उठाया है। नगर परिषद प्रधान यादव ने सेक्टरवासियों को पॉलीथिन कचरे से मुक्त करने के अभियान को पूरा सहयोग देंगे।
सेक्टरवासियों ने शहीद भगत सिंह चौक से पॉलीथिन कचरे को उठाने का अभियान शुरू किया। अभियान के दौरान पॉलीथिन का कचरा उठाने के साथ-साथ लोगों को अपने आसपास खाली प्लाटों में पॉलीथिन का कचरा नहीं फेंकने की अपील की। इस दौरान नगर परिषद प्रधान रण सिंह यादव ने सेक्टर 23 के निवासियों को इस अभियान में नगर परिषद की तरफ से हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

पॉलीथिन कचरे के उठान का अभियान रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर 23 के प्रधान महेंद्र सिंह श्योराण के नेतृत्व में किया गया, जिसमें सेक्टर 13 के प्रधान पं. रामकिशन शर्मा ने भी अपना समर्थन दिया और मिलकर पॉलीथिन का कचरा उठवाया। कचरे को कट्टों में डालकर ट्रैक्टर ट्राली में डाला गया। पहले दिन करीब चार घंटे चलाए गए सफाई अभियान के दौरान 40 कट्टे पॉलीथिन के कचरे के उठाए गए। चंद लोगों द्वारा शुरु किए गए इस अभियान में देखते ही देखते अनेक सेक्टरवासी जुड़ते गए और सफाई अभियान में हाथ बंटाया। इस दौरान शहीद भगत सिंह चौक के आसपास, ग्रीन बेल्ट, पं. नेकीराम शर्मा पार्क सहित करीब 200 घरों के आसपास कचरे का उठान किया गया।
इस दौरान नगर परिषद प्रधान यादव ने कहा कि वे सेक्टरवासियों द्वारा शुरु किए गए पॉलीथिन कचरे से मुक्त करने के इस अभियान में पूरा सहयोग देंगे। सेक्टर 23 के प्रधान श्योराण ने बताया कि 22 जनवरी से पहले सेक्टर को पॉलीथिन के कचरे से मुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।
विज्ञापन

अभियान में सेक्टर सुखबीर रामलवास, मा. सज्जन सिंह, विनोद कुमार, एसके यादव, डॉ. रणबीर सुहाग, सुखबीर पंघाल, संदीप, कैप्टन विकास कुमार, कोच रणबीर सिंह, एसएस कपूर, सुदेश देवी, प्रमिला, चंद्रपति, मुख्तारी आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें