फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल मनुष्य को भगवान का दिया हुआ अमृत : किरण बाला

विज्ञापन
विज्ञापन
जल मनुष्य को भगवान का दिया हुआ अमृत : किरण बाला
विज्ञापन

बहल। जनस्वास्थ्य विभाग एवं जल स्वच्छता सहायक संगठन द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्कूल कैबिनेट का आयोजन किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने विद्यार्थियों को जल संरक्षण की जरूरत एवं उसके तरीकों के बारे में बताया।
विद्यालय सभागार में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में खंड संसाधन संयोजक किरण बाला ने कहा कि जल मनुष्य को भगवान का दिया हुआ अमृत रूपी वरदान है। लेकिन अनजाने में हम इस अमृत को कर इसे बर्बाद करने पर तुले हुए हैं। हमें जल को संरक्षित करने के लिए हर जरूरी पहल करनी चाहिए। पानी को व्यर्थ बहने से बचाने के लिए नलों पर टैब लगाने, अस्वच्छ कनेक्शनों को हटाने, पानी को फील्ड किट से स्वयं जांचने जैसी बातों के बारे मेें जानकारी लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सहायक संगठन द्वारा बहल कस्बे में तीन सौ से ज्यादा कनेक्शनों को वैध किया गया है। कार्यक्रम में बच्चों को खानपान में हाथों को सही ढंग से साफ किए जाने तथा स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। प्रिंसिपल कृष्णकुमार यादव ने विद्यार्थियों को दी जानकारी के लिए आयोजकों का आभार जताया। इस अवसर पर विनोद कुमार, सक्षम युवा नरेन्द्र, अनिल, संजय, मुकेश, मुनेश, उर्मिला सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें