दीपक बने मिस्टर फ्रेशर तथा ज्योति बनी मिस फ्रेशर
बहल। जीडीसी मेमोरियल कॉलेज में आयोजित परस्नातक विद्यार्थियों की फ्रेशर पार्टी ‘डायनमिक फ्रेशर’ में दीपक मिस्टर फ्रेशर तथा ज्योति मिस फ्रेशर चुनी गई। वहीं, कार्यक्रम में पुनीत को मिस्टर पर्सनेलिटी तथा भूमिका को मिस पर्सनेलिटी खिताब दिया गया। कॉलेज प्रशासन द्वारा विजेता विद्यार्थियों को ताज पहनाकर एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में बीआरसीएम एजूकेशन सोसायटी के वाइस चेयरमैन सुरेंद्र शर्मा मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती की पूजा से हुई। कॉलेज विद्यार्थियों ने आकर्षक परिधानों में सजधज कर रैंप पर कैटवॉक किया। विद्यार्थियों ने डांस व गायन की शानदार प्रस्तुति से उपस्थितजनों का खूब मनोरंजन किया। मुख्यातिथि डॉ. सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि फ्रेशर पार्टी का आयोजन नवागत विद्यार्थियों का सीनियर विद्यार्थियों से परिचय कराना, उनको महाविद्यालय के मूल्यों, संस्कृति एवं परंपराओं से अवगत कराना है। कॉलेज प्राचार्य डॉ. एसके मिश्रा ने कहा कि सीनियर विद्यार्थी जूनियर विद्यार्थी के लिए पथ प्रदर्शक होने के साथ साथ उनके रोल मॉडल होते हैं। मंच संचालन एमएससी द्वितीय वर्ष की शीतल, मेघना, मोनिका व गुलकेश ने किया। इस मौके पर उपप्राचार्य डॉ. प्रवीण गौड़, उषा, डॉ. संजय सोनी, डॉ. प्रोमिला, कविता, सुनीता चौधरी आदि मौजूद रहे।